फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Govt CM Jairam Distribute 19,837 laptops to Meritorious Student Today

Laptop Distribution : हिमाचल के 19,847 मेधावियों को आज मिलेंगे लैपटॉप, सीएम जयराम 13 से करेंगे संवाद

Wed, 08 Jun 2022 12:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Jun 2022 12:03 PM IST
सार

मंडी के पड्डल मैदान में लैपटॉप वितरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 2,900 मेधावियों को लैपटॉप देंगे। शेष मेधावियों को विधानसभा स्तर पर लैपटॉप दिए जाएंगे। प्रदेश के 55 स्थानों पर बुधवार को लैपटॉप का आवंटन होगा। 

विज्ञापन
Himachal Govt CM Jairam Distribute 19,837 laptops to Meritorious Student Today
लैपटॉप(प्रतीकात्मक) - फोटो : iStock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले 19,847 मेधावियों को बुधवार को लैपटॉप मिलेंगे। मंडी के पड्डल मैदान में लैपटॉप वितरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 2,900 मेधावियों को लैपटॉप देंगे। शेष मेधावियों को विधानसभा स्तर पर लैपटॉप दिए जाएंगे। प्रदेश के 55 स्थानों पर बुधवार को लैपटॉप का आवंटन होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 13 स्कूलों में मेधावियों से इस दौरान संवाद भी करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल, सहित सभी मंत्री, विधायक और चेयरमैन अपने-अपने हल्कों में लैपटॉप वितरण करेंगे। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर बुधवार को मंडी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। शिक्षा मंत्री नौ जून को कुल्लू में वितरण करेंगे।

विज्ञापन


मेधावियों को लैपटॉप देने के लिए करीब 83 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 10वीं कक्षा के 4,500, बाहरवीं कक्षा के 4,500 और स्नातक स्तर के 1,000 मेधावियों को लैपटॉप दिए जाएंगे। श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना में शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के मेधावियों को लैपटॉप दिए जाएंगे। विधानसभा चुनाव से पहले जयराम सरकार अपने कार्यकाल में पहली बार मेधावियों को लैपटॉप देने जा रही है। मेधावियों को पहली बार आधुनिक तकनीक वाले 41,550 रुपये की कीमत वाले लैपटॉप दिए जाएंगे। सरकार ने डेल कंपनी के आई थ्री प्रोसेसर और 14 इंच स्क्रीन वाले विंडो 10 लैपटॉप देने का फैसला लिया है। इसमें चार जीबी की रैम होगी, जिसे स्लॉट के माध्यम से 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसकी हार्ड डिस्क ड्राइव एक टेरा बाइट (टीबी) की होगी। विद्यार्थी योजना के तहत इनमें माइक्रोसॉफ्ट की विंडो 10 इंस्टाल की गई है।
विज्ञापन


इन स्कूलों के मेधावियों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को बिलासपुर के घुमारवीं, चंबा के तीसा, हमीरपुर के सुजानपुर, शिमला के पोर्टमोर, सोलन के धर्मपुर, ऊना के संमूरकलां, कांगड़ा के धर्मशाला, बचत भवन नूरपुर, भवारना, ढलियारा, सिरमौर के पांवटा साहिब, किन्नौर के कल्पा स्कूल और लाहौल स्पीति के उपमंडलाधिकारी कार्यालय काजा में मेधावियों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमल सुजानपुर, सत्ती ऊना में देंगे लैपटॉप
प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्रियों सहित भाजपा विधायक, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक, सचेतक, बोर्डों-निगमों और राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष लैपटॉप वितरण करेंगे। कुछ क्षेत्रों में उप निदेशक शिक्षा, स्कूल प्रिंसिपल भी लैपटॉप वितरण करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल सुजानपुर, सतपाल सिंह सत्ती ऊना, रणधीर शर्मा स्वारघाट में मेधावियों को लैपटॉप देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed