{"_id":"63e781c315f4843a3900d0b4","slug":"merit-list-to-fill-87-vacant-seats-of-bams-bhms-released-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बीएएमएस, बीएचएमएस की 87 खाली सीटों को भरने के लिए मेरिट लिस्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बीएएमएस, बीएचएमएस की 87 खाली सीटों को भरने के लिए मेरिट लिस्ट जारी
Sat, 11 Feb 2023 05:25 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 11 Feb 2023 05:25 PM IST
सार
अटल विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि बीएएमएस और बीएचएमएस की खाली सीटों को भरने के लिए विभिन्न कॉलेजों में खाली सीटों की सूची को भी दर्शाया गया है।
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएएमएस, बीएचएमएस के स्टे राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग में 87 खाली सीटों को भरने के लिए कोटावाइज मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें एचपी, ऑल इंडिया और विभिन्न सब वर्गों के लिए 570 अभ्यार्थियों के नामों को शामिल किया गया है। अटल विवि की ओर से हजारों अभ्यार्थियों के आवेदनों में से इन अभ्यर्थियों को ही मेरिट सूची में शामिल किया है।
विज्ञापन
अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक की ओर से अब इन अभ्यर्थियों से कॉलेज च्वाइस मांगी जाएगी और 13 फरवरी से प्रोविजन सीटों का आवंटन किया जाएगा। वहीं 14 फरवरी को फाइनल सीटों का आवंटन किया जाएगा। उधर, विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि बीएएमएस और बीएचएमएस की खाली सीटों को भरने के लिए विभिन्न कॉलेजों में खाली सीटों की सूची को भी दर्शाया गया है।
विज्ञापन
इन कॉलेजों में इतनी सीटें खाली
राजकीय राजीव गांधी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज पपरोला में एक सीट बीएएमएस की भरी जानी है। वहीं, बिलासपुर के शिवा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बीएएमएस की 27 सीटें भरी जानी हैं, जिनमें 21 एचपी कोटा और छह ऑल इंडिया कोटा से भरी जानी हैं। सोलन होम्योपैथी कॉलेज सोलन में बीएचएमएस की 59 सीटों को भरा जाना है जो सभी एचपी कोटे से ही भरी जानी हैं।
विज्ञापन