{"_id":"589c826f4f1c1b7e0b37a8ef","slug":"mercury-dips-to-3-7-degree-in-keylong","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम साफ होते ही लुढ़का पारा, केलांग में -3.7 डिग्री तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम साफ होते ही लुढ़का पारा, केलांग में -3.7 डिग्री तापमान
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 10 Feb 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मौसम साफ होने के साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को राजधानी शिमला में दिन भर धूप खिलने के बावजूद तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बनी रही। वीरवार को शिमला में अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
धर्मशाला में अधिकतम तापमान 16.8, ऊना में 22.6, नाहन-सोलन में 17.2, मंडी में 19.2, हमीरपुर में 18.1, कांगड़ा में 16.4, मनाली में 10.0, सुंदरनगर मे 18.6, भुंतर में 19.6 और कल्पा में 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार रात के अधिकतम तापमान में भी कमी आई है।
विज्ञापन
बुधवार रात शिमला-मनाली में न्यूनतम तापमान 2.0, कल्पा में माइनस 0.8, केलांग में माइनस 3.7, सोलन में 2.6 और ऊना में 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 15 फरवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन