{"_id":"63399bc6930c894b702f23d4","slug":"menu-card-qr-code-scan-for-food-quality-in-hotels-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग: होटलों के मेन्यू कार्ड से क्यूआर कोड स्कैन कर हो सकेगी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग: होटलों के मेन्यू कार्ड से क्यूआर कोड स्कैन कर हो सकेगी शिकायत
Mon, 03 Oct 2022 11:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:40 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
होटल (फाइल फोटो)
- फोटो :
Pexels.com
विस्तार
प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब होटलों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का पता आसानी से लगा सकेंगे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रदेश के होटलों में बनने वाली खाद्य वस्तुओं की हाईजीन रेटिंग करना शुरू कर दी है। हाइजीन रेटिंग मानकों के हिसाब से होटलों को दी जाएगी। इस रेटिंग को पर्यटकों की सहूलियत के लिए ऑनलाइन साइट से जोड़ा गया है जो देश के किसी भी कोने में बैठकर देखी जा सकती है।
होटल मेन्यू कार्ड पर क्यूआर स्कैनर से भी हाईजीन का पता लगा सकते हैं। मोबाइल पर क्यूआर स्कैन करते ही होटल के खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और अन्य सभी चीजों की जानकारी मिल जाएगी। यदि खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता सही नहीं पाई जाती और सफाई में कोई कमी रहती है तो लोग इसकी विभाग को ऑनलाइन शिकायत भी कर सकेंगे।
जिले में इसकी शुरूआत हो गई है और 67 बड़े होटलों में हाईजीन को लेकर ऑडिट किया गया है। इस ऑडिट की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। कोई होटल मानकों पर खरा उतरता है तो उसे एक से लेकर पांच तक हाईजीन रेटिंग की जाएगी। होटलों की हाइजीन रेटिंग का सीधा फायदा लोगों को होगा। जो होटलों में खाद्य पदार्थों को खाने से पहले ही उनकी वस्तु की क्वालिटी जांच सकेंगे।
लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए एफएसएसएआई और फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन खाद्य पदार्थों पर चेक रखने के लिए नए निर्देश दे रहा है। इन निर्देशों का हर जिले में पालन करवाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को कहा गया है। वर्तमान में खाद्य सुरक्षा विभाग खाद्य कारोबारियों को हाईजीन रेटिंग कर रहा है।
इससे होटलों में तैयार होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में और सुधार आएगा। उधर, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अरुण चौहान ने बताया कि विभाग होटलों का निरीक्षण कर रहा है। साथ ही औचक ऑडिट भी हो रहा है। ऑडिट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जो होटल मानकों पर खरे उतरते हैं, उन्हें हाईजीन रेटिंग दी जाती है।
पहले दी रेटिंग की भी होगी जांच
कई बार होटल कारोबारी अपने हिसाब से हाईजीन रेटिंग देते थे। इसकी भी विभाग जांच करेगा। इसके बाद गुणवत्ता, शुद्धता और स्वच्छता का पता लगाया जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों का स्वास्थ्य, शुद्धता समेत खाद्य पदार्थों को बनाने के पहलुओं की जांच होगी। अगर सभी सही रहा तो रेटिंग और रिमार्क्स देकर रेटिंग सर्टिफिकेट दिया जाएगा। हर माह निरीक्षण भी किया जाएगा।