फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mentally disturbed person in mandi hospital.

अस्पताल में डॉक्टर बनकर पहुंचा मानसिक रोगी

Fri, 17 Oct 2014 12:06 PM IST
Updated Fri, 17 Oct 2014 12:06 PM IST
विज्ञापन
Mentally disturbed person in mandi hospital.

जोनल अस्पताल मंडी इन दिनों बार-बार लापरवाही के कारण सुर्खियों में है। अब अस्पताल में एक फर्जी डॉक्टर ने मरीजों का वार्ड में दौरा कर चेकअप कर डाला और इस बात की अस्पताल प्रबंधन को भनक भी नहीं लगी। घटना बुधवार की है। बताया जा रहा है कि फर्जी डॉक्टर मानसिक रूप से विक्षित है और अस्पताल में ही दाखिल है।

विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से मानसिक रूप से विक्षित व्यक्ति डॉक्टर बन कर वार्ड में घूमता रहा और उसने वार्ड में मरीजों का चेकअप भी किया। लेकिन वह सीसीटीवी की पकड़ में भी नहीं आया। बाद में लोगों से सूचना मिलने पर फर्जी डॉक्टर को पकड़ा गया। हालांकि अस्पताल प्रबंधन इसे सामान्य बता रहा है। लेकिन आपरेशन थियेटर तक फर्जी डॉक्टर के पहुंचने पर मामला गंभीर बन सकता था। ऐसे में यह गंभीर चूक मानी जा रही है।

विज्ञापन

दो वार्डों में मरीजों की जांच पड़ताल भी की

Mentally disturbed person in mandi hospital.

जानकारी के अनुसार अस्पताल में ही भर्ती एक मरीज डॉक्टर बनकर मरीजों का चेकअप कर गया। दो वार्डों में फर्जी डॉक्टर ने दौरा कर मरीजों की जांच पड़ताल भी की। अस्पताल में होमगार्ड जवान तैनात किए गए है। लेकिन फर्जी डॉक्टर उनकी पकड़ में भी नहीं आया। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री भी अस्पताल में मौजूद थे। इसी दौरान घटना पेश आने से अस्पताल प्रबंधन की सुरक्षा संबंधी चौकस की भी पोल खुल रही है।

जोनल अस्पताल में इस समय सभी अंदर व बाहर जाने वालों रास्तों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी है। जिसका कंट्रोल रूम वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक के कमरे में स्थापित किया गया है। लेकिन यहां से भी फर्जी डॉक्टर पकड़ में नहीं आया। इधर, अस्पताल में होमगार्ड के सुरक्षा इंचार्ज मनसा राम ने बताया कि फर्जी डाक्टर के वार्डों में दौरा करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

"मामला ध्यान में आया है। किसी मानसिक रूप से विक्षित मरीज के डॉक्टर बनकर वार्ड में घूमना सामान्य है।"
-डॉ. एचके अबरोल, एसएमएस क्षेत्रीय अस्पताल मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed