फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Memorandum to VC

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करे एचपीयू- हपुटा

Fri, 09 Oct 2020 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Memorandum to VC
शिमला। हिमाचल प्रदेश विवि के शिक्षक संघ (हपुटा) ने शिक्षकों की मांगों को लेकर कुलपति सिकंदर कुमार को मांगपत्र सौंपा। संघ के अध्यक्ष प्रो. श्याम लाल कौशल, महासचिव प्रो. आरएल जिंटा की अगुवाई में शिक्षक दिनेश कुमार, शमशेर सिंह, अंजना शर्मा ने आम शिक्षकों की समस्याओं का निदान करने की मांग उठाई। मांग पत्र में शामिल मांगों में मुख्य रूप से सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

इसके अलावा पीजी के अन्य कोर्स की तर्ज पर बीएड में भी मेरिट पर प्रवेश देने, हिमाचल प्रदेश िवि को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाए जाने का मामला सरकार के समक्ष उठाने, शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 साल करने, कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम के तहत शिक्षकों के साक्षात्कार करवाने, चार साल तक एक पद पर कार्य कर चुके शिक्षकों को ग्रेड पे देने, शिक्षक भर्ती में यूजीसी के नियमों का सख्ती से पालन करने की मांग भी उठाई। अध्यक्ष ने पात्र शिक्षकों को एमफिल ,पीएचडी की इंक्रीमेंट देने, परीक्षा ड्यूटी नियमों के मुताबिक लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने पीठों में विवि से ही सेवानिवृत्त शिक्षकों की तैनाती करने, सरकारी आवास का आवंटन आवास आवंटन कमेटी की सिफारिश और वरिष्ठता के आधार पर किए जाने का मामला उठाया। उन्होंने शिक्षक आवासीय कॉलोनी में आवास मरम्मत करवाने, नए भवन निर्माण करने, शिक्षक कॉलोनी में बाहरी लोगों के वाहन पार्क न हो, इसकी व्यवस्था करने की भी कुलपति से मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed