{"_id":"afde22c199185771c57edbf3aefaf711","slug":"membership-program-of-nagrik-sabha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला नागरिक सभा चलाएगी सदस्यता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला नागरिक सभा चलाएगी सदस्यता अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 25 Sep 2014 09:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक सभा शिमला की कार्यकारिणी कमेटी की बुधवार को बैठक हुई। बैठक में अक्तूबर और नवंबर माह में वार्ड स्तर पर 500-500 सदस्य बनाने का फैसला लिया गया। सभा के अध्यक्ष ईश्वर सिंह वर्मा ने बताया कि 10 अक्तूबर शिमला शहरी क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
हर वार्ड में कम से कम 500 सदस्यों को नागरिक सभा में जोड़ा जाएगा। सदस्यता को मुहल्लों के स्तर पर संगठित करते हुए 150 सदस्यता पर बुनियादी इकाई बनाई जाएगी। सक्रिय सदस्यों को चिंहित करते हुए दिसंबर व जनवरी महीने में वार्ड स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
सभा के सचिव सत्यवान पुंडीर ने बताया कि शिमला शहर से जुड़े केंद्रीय मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाने का फैसला भी लिया गया है। आठ मुद्दों को अभी तैयार किया गया है। विभिन्न लोगों को इन मुद्दों पर काम करने के लिए जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
इन्हें दी ये जिम्मेदारी
भवन नियमितिकरण मुद्दे की जिम्मेवारी ईश्वर सिंह वर्मा को सौंपी गई है। संपत्ति कर के लिए जगमोहन ठाकुर, राजीव ठाकुर, बिजली (स्ट्रीट लाइट, सौर ऊर्जा) के लिए बी एस कटैक, पानी, सीवरेज एवं स्वच्छता के लिए फालमा चौहान, सोनिया, कलावती, सड़क एवं रास्ते के लिए मनोज सुयाल परिवहन/यातायात के लिए विवेक कश्यप, बिंदू जोशी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, सार्वजनिक सेवाएं (शिक्षा, स्वास्थ्य, जन वितरण प्रणाली) के लिए सत्यवान पुंडीर, बिंदू जोशी, शशी दुबे, बंदरों एवं आवारा कुत्तों की समस्या को उठाने के लिए जीयानंद शर्मा, उत्तम, प्रकाश रावत को जिम्मेवारी सौंपी गई है। इन मुद्दों पर गहन अध्ययन एवं सामूहिक समझ बनाकर तथा आम जनता एवं जनता से जुड़े संगठनों को लामबंद करते हुए सरकार, नगर निगम और प्रशासन के समक्ष उठाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी।