{"_id":"68d9527ae384f611dd02bb92","slug":"members-of-assosiation-elected-shimla-news-c-19-sml1002-609137-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नरेंद्र थागटा अध्यक्ष, राकेश मेहता बने महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नरेंद्र थागटा अध्यक्ष, राकेश मेहता बने महासचिव
विज्ञापन
हिमाचल स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिला स्तरीय चुनाव संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिला स्तरीय चुनाव रविवार को हुए। डेंटल कॉलेज में विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता राज्य स्तरीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के मुख्य सलाहकार रमेश भारद्वाज ने की। मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में शशि शर्मा और सह चुनाव आयुक्त के रूप में विनय ठाकुर ने भूमिका निभाई। सर्वसम्मति से अध्यक्ष नरेंद्र थागटा को चुना गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष टिकम सिंह को चुना। उपाध्यक्ष अनिल, ईशरा, बीना देवी और नरेंद सिंह को चुना गया। महासचिव राकेश मेहता, सहसचिव संजय कुमार और कोषाध्यक्ष नरेश कलसाईक को चुना गया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय युवा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष राकेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार, महासचिव राजीव रमोल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।