फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mellifera bees will add sweetness to stone fruits, 300 boxes reached Himachal from Rajasthan

Himachal News: गुठलीदार फलों में मिठास भरेगी मेलीफेरा मधुमक्खी, राजस्थान से हिमाचल पहुंचे 300 बाॅक्स

Tue, 11 Mar 2025 10:55 AM IST
Krishan Singh बलदेव राज, संवाद न्यूज, कुल्लू
बलदेव राज, संवाद न्यूज, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Mar 2025 10:55 AM IST
सार

 जिला कुल्लू व साथ लगते क्षेत्रों में इन दिनों में प्लम के पौधों में फूल खिले हुए हैं। फ्लावरिंग के बाद अच्छे से सेटिंग हो, इसके लिए बागवानों के लिए पॉलीनेशन के लिए मधुमक्खियों का सहारा लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Mellifera bees will add sweetness to stone fruits, 300 boxes reached Himachal from Rajasthan
गुठलीदार फलों में मिठास भरेगी मेलीफेरा मधुमक्खी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू व साथ लगते क्षेत्रों में इन दिनों में प्लम के पौधों में फूल खिले हुए हैं। फ्लावरिंग के बाद अच्छे से सेटिंग हो, इसके लिए बागवानों के लिए पॉलीनेशन के लिए मधुमक्खियों का सहारा लिया जाएगा। राजस्थान से लाई गई मेलीफेरा-मधुमक्खी न केवल पॉलीनेशन का काम करेगी, बल्कि गुठलीदार फलों  में मिठास भी भरेगी। सूबे में राजस्थान से शुरूआती दौर में 300 मधुमक्खी के बॉक्स पहुंच गए हैं। इन्हें बागवानों को डिमांड के अनुसार दिया जाएगा। आने वाले दिनों में मधुमक्खियों की और खेप भी जिले में पहुंच जाएगी    । पॉलीनेशन के लिए मधुमक्खियां बेहतर विकल्प मानी जाती हैं, ऐसे में फ्लावरिंग के दौरान सेटिंग के लिए बगीचों में मधुमक्खियों के बॉक्सों को रखा जाता है। गुठलीदार फलों के बाद नाशपाती और फिर सेब में फ्लावरिंग होगी। ऐसे में अप्रैल-मई तक मधुमक्खियां सूबे की सेब बेल्ट में ही रहेंगी। 

विज्ञापन

हिमाचल के पड़ोसी राज्यों से ही पॉलीनेशन के लिए मधुमक्खियों को लाया जाता है। खास बात यह है कि राजस्थान से मेलीफेरा किस्म की मधुमक्खियों को पॉलीनेशन के लिए कुल्लू की वादियों में पहुंचा दिया है। करीब 300 बॉक्स कुल्लू पहुंच चुके हैं। आगवानों को उचित दामों पर पॉलीनेशन के लिए यह मधुमक्खी के बॉक्स दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मधुमक्खियों का एक बॉक्स बागवानों को 1000 रूपये उपलब्ध करवाया जाएगा। कुल्लू जिले में सेब सीजन के दौरान करीब 20 हजार से अधिक मधुमक्खियों के बॉक्सों की आवश्यकता रहती है। बागवानी विशेषज्ञों के मुताबिक पॉलीनेशन में मधुमक्खियों का अहम रोल होता है। मेलीफेरा मधुमक्खी पॉलीनेशन के लिए बेहतर मानी जाती है। यह अन्य किस्म की मधुमक्खी सिराना के मुकाबले पॉलीनेशन बेहतर तरीके से करती है। इसके परिणाम बेहतर रहते हैं। मेलीफेरा मधुमक्खी की डिमांड अधिक होती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed