फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mehatpur: After the alert, the checking campaign was carried out in the morning, silence in the afternoon

मैहतपुर : अलर्ट के बाद सुबह चलाया चेकिंग अभियान, दोपहर बाद सन्नाटा

Mon, 09 May 2022 07:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 May 2022 07:34 PM IST
सार

सोमवार को पंजाब से सटे ऊना जिले के मैहतपुर की सीमा पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे, लेकिन दोपहर बाद पुलिस कर्मचारियों के जाते ही व्यवस्था आम दिनों की तरह हो गई। 

विज्ञापन
Mehatpur: After the alert, the checking campaign was carried out in the morning, silence in the afternoon
मैहतपुर में चलाया चेकिंग अभियान - फोटो : संवाद

विस्तार

धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा परिसर के बाहर खालिस्तानी झंडे लगाने की घटना के बाद हिमाचल प्रदेश की सीमाओं को सील करने का निर्णय लिया गया है। सोमवार को पंजाब से सटे ऊना जिले के मैहतपुर की सीमा पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे, लेकिन दोपहर बाद पुलिस कर्मचारियों के जाते ही व्यवस्था आम दिनों की तरह हो गई। मैहतपुर बॉर्डर पर पुलिस कर्मचारियों ने सुबह करीब 11:00 बजे से 3:30 बजे तक पंजाब से हिमाचल सीमा में दाखिल होने वाले वाहनों को जांच पड़ताल के बाद ही प्रदेश में दाखिल होने की इजाजत दी। पुलिस कर्मचारियों के जाने के बाद हिमाचल पंजाब का यह बॉर्डर पहले की तरह सूना नजर आया। बॉर्डर के आसपास के दुकानदारों की मानें तो सुबह से दोपहर बाद तक सभी वाहनों की तलाशी लेने के बाद ही इन्हें हिमाचल में एंट्री दी गई। पुलिस कर्मियों के जाने के बाद हालात पहले जैसे नजर आए। 

विज्ञापन


उधर, संवाददाता ने 3:40 बजे बॉर्डर पर रियलिटी चेक किया तो पाया कि बॉर्डर पर रोजाना की तरह एक पुलिस कर्मचारी ही तैनात था। पंजाब तथा अन्य राज्यों से हिमाचल में दाखिल होने वाले किसी भी वाहन को न तो रोका जा रहा था, न ही चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली तथा पंजाब नंबर के कई वाहन हिमाचल में दाखिल हुए, लेकिन उनकी किसी प्रकार की जांच नहीं हुई। प्रदेश पुलिस के हिमाचल की सीमाओं को सील करने के दावे सोमवार दोपहर बाद हवा हवाई नजर आए। उधर, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि हिमाचल-पंजाब सीमा पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed