{"_id":"62adddc3ae804e3a2018d23e","slug":"mehak-thakur-of-himachal-won-two-gold-medals-in-ncc","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: हिमाचल की महक ठाकुर ने एनसीसी में जीते दो स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: हिमाचल की महक ठाकुर ने एनसीसी में जीते दो स्वर्ण पदक
Sat, 18 Jun 2022 07:45 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 18 Jun 2022 07:45 PM IST
सार
एनसीसी नेवी विंग की कैडेट कैप्टन महक ने मलोट एनसीसी अकादमी में 20 पंजाब बटालियन एनसीसी बठिंडा की ओर से आयोजित 10 दिन के ईबीएसबी-1 शिविर को सफलतापूर्वक पूरा किया। इसका नेतृत्व डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल केएस माथुर ने किया।
विज्ञापन
महक ठाकुर ने एनसीसी में जीते दो स्वर्ण पदक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की एनसीसी नेवी विंग गर्ल महक ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक जीते। एनसीसी नेवी विंग की कैडेट कैप्टन महक ने मलोट एनसीसी अकादमी में 20 पंजाब बटालियन एनसीसी बठिंडा की ओर से आयोजित 10 दिन के ईबीएसबी-1 शिविर को सफलतापूर्वक पूरा किया। इसका नेतृत्व डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल केएस माथुर ने किया। बीसीए के चौथे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही कैडेट कैप्टन महक ठाकुर ने पहली एचपी नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए कहा कि उन्होंने पदक प्राप्त करने का सपना नहीं देखा था।
विज्ञापन
बताया कि वह एनसीसी में शामिल नहीं होना चाहती थी, लेकिन उसके माता-पिता और शिक्षकों ने इसमें शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। खुद को एनसीसी में नामांकित किया तो मुझे इससे प्यार हो गया। शिविर के दौरान पीएचएचपी और एनसीसी निदेशालय और बिहार और झारखंड निदेशालय के 600 से अधिक कैडेट्स ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और ग्रुप डांस में महक ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन