{"_id":"68b99b977a442fa9b1041218","slug":"meeting-of-rta-in-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-596498-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: 18 सितंबर को होगी आरटीए की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: 18 सितंबर को होगी आरटीए की बैठक
विज्ञापन
रूट परमिट ट्रांसफर, नए परमिट और नवीनीकरण मामलों पर होगा फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिन वाहन मालिकों ने रूट परमिट ट्रांसफर, नए परमिट या परमिट नवीनीकरण के लिए आवेदन कर रखा है, उनके लिए 18 सितंबर का अहम है। इस दिन क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक होने जा रही है। बैठक में कई मामलों पर निर्णय लिए जाएंगे। आरटीओ अनिल कुमार शर्मा ने बैठक की पुष्टि की है। आरटीओ विभाग के कार्यालय में होने वाली आरटीए बैठक की अध्यक्षता निदेशक नीरज कुमार, सदस्य सचिव अनिल कुमार शर्मा की अगुवाई में होगी। बैठक में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा परमिट से संबंधित आवेदन, नवीनीकरण और परमिट रद्द करने जैसे मामलों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे। वहीं कुछ विशेष मामलों में रूट विस्तार या परमिट शर्तों में बदलाव पर भी चर्चा की जाएगी। बता दें कि पिछले काफी समय से वाहन मालिक इस बैठक का इंतजार कर रहे थे, इससे वाहन मालिकों को काफी राहत मिलेगी।