फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Meeting of ARAJPATRIT KARAMCHARI SANGH in hamirpur.

'धूमल सरकार होती तो महासंघ के होते आठ गुट'

Fri, 21 Nov 2014 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 21 Nov 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
Meeting of  ARAJPATRIT KARAMCHARI SANGH in hamirpur.

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने 49वां स्थापना दिवस एनजीओ भवन हमीरपुर में मनाया। समारोह में प्रदेशाध्यक्ष एसएस जोगटा मुख्यातिथि थे। शुभारंभ पर महासंघ के लिए शहीद हुए कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी। जोगटा ने कहा कि सरकार का डेढ़ वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक जेसीसी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


तीन जेसीसी हो जानी चाहिए थी। महासंघ में कर्मचारियों की आपसी फूट के चलते जेसीसी नहीं हो पा रही है। उन्होंने दोटूक कहा कि जो सरकार उनके हित में नहीं सोचेगी, कर्मचारी भी उस सरकार के नहीं हैं। वीरभद्र सरकार कर्मचारी वर्ग के साथ है। ऐसे में कर्मचारियों को भी वीरभद्र सरकार साथ देना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि धूमल के कार्यकाल में महासंघ के पांच गुट थे। वर्तमान में भी धूमल सरकार सत्ता में होती तो शायद महासंघ के आठ गुट हो चुके होते। धूमल सरकार ने अधिकारियों को एकमुश्त एरियर जारी किया जबकि कर्मचारियों को टुकड़ों में एरियर दिया है। उन्होंने कर्मचारियों को एकता का पाठ पढ़ाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में महासंघ के महामंत्री गोपाल कृष्ण शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान ज्ञान सिंह, मंडी से देवराज, सुरेश शर्मा, चंबा से सतपाल ठाकुर, सोलन से जीतराम, विनोद कुमार, ऊना से विपिन राणा, रमेश चंद, कुल्लू से एसआर ठाकुर, बहादुर चंद, बिलासपुर से अनिल चड्ढा, कृपाल, कांगड़ा से रतन चंद, बालकृष्ण, शिमला से जीतराम, नृपजीत, सिरमौर से आरएस कंवर, जीपी पराशर, लाहौल स्पिति से नौरवू, हमीरपुर से मानचंद राणा, जितेंद्र राणा, रूप लाल बसरा, संजीव प्रभाकर आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed