Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   meeting by political party

Shimla News: माकपा का मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, 9 मार्च से निकलेगा जन-जागरण जत्था

Wed, 18 Feb 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
meeting by political party
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की राज्य कमेटी की बैठक में लिया गया फैसला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 मार्च को दिल्ली में होने वाली विशाल रैली में हिमाचल प्रदेश से 1,000 से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। इससे पूर्व जनता को लामबंद करने के लिए 9 से 19 मार्च तक पूरे प्रदेश में जन-जागरण जत्था निकाला जाएगा और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन होगा। इस अभियान की शुरुआत पांवटा साहिब से होगी और समापन शिमला में होगा।
चरणबद्ध तरीके से रोहड़ू, रामपुर, टापरी, आनी, कुल्लू, बालीचौकी, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, कांगड़ा के मंड, खुंडियां, धर्मशाला, चंबा, सुजानपुर, ऊना, बिलासपुर, दाड़लाघाट, सोलन और शिमला में जनसभाएं होंगी। पार्टी की राज्य कमेटी की बैठक डॉ. ओंकार शाद की अध्यक्षता में शिमला स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में केंद्रीय सचिवालय सदस्य विक्रम सिंह और राज्य सचिव संजय चौहान सहित वरिष्ठ नेता राकेश सिंघा व डॉ. कुलदीप तंवर मौजूद रहे। पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों को पूंजीपतियों और सांप्रदायिक शक्तियों का गठजोड़ करार देते हुए बड़े आंदोलन का एलान किया है।
विज्ञापन

राज्य सचिव संजय चौहान ने कहा कि न्यूजीलैंड, यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) हिमाचल के सेब, नाशपाती और कीवी बागवानों को बर्बाद कर देंगे। उन्होंने कहा कि इन समझौतों से प्रदेश की 5,500 करोड़ रुपये की बागवानी आर्थिकी की रीढ़ टूट जाएगी। मनरेगा में कटौती से प्रदेश के 28 लाख पंजीकृत लोग प्रभावित होंगे। बिजली निजीकरण और स्मार्ट मीटर से जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा और सब्सिडी खत्म हो जाएगी। राजस्व घाटा ग्रांट बंद होने से हिमाचल की वित्तीय स्थिति और कर्मचारियों के हित खतरे में पड़ जाएंगे। पार्टी नेताओं ने कहा कि चार लेबर कोड लागू होने से मजदूर गुलामी की ओर धकेले जाएंगे। माकपा इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गांव-गांव जाकर जनता को जागरूक करेगी। बैठक में डाॅ. कश्मीर सिंह ठाकुर, कुशाल भारद्वाज, प्रेम गौतम, विजेंद्र मेहरा, भूपेंद्र सिंह सहित अन्य राज्य कमेटी सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed