{"_id":"186ccc0cb9dc5b1969a03424762e89f6","slug":"meeting-at-dc-office-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 09 May 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय में मतगणना की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त यूनुस ने बताया कि जिला के 7 विधानसभा क्षेत्रों के 871 मतदान केन्द्रों के लिए संजौली कॉलेज में 16 मई को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन
मतगणना में सबसे पहले 8 बजे डाक मत पत्रों की गणना होगी। सुबह 8:30 बजे ईवीएम के माध्यम से मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए चुनाव पर्यवेक्षक व जिला निर्वाचन अधिकारी के अतिरिक्त 24 अन्य टेबल स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
मतगणना के लिए 12 व 15 मई को अधिकारियों को मतगणना से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों, कर्मचारियों और चुनाव लड़ने वाले अभ्यार्थियों से अनुरोध किया कि वह अपने काउटिंग एजेंटों के फार्म कार्यालय में जमा करवा दे ताकि उनके फोटो युक्त प्रवेश पत्र बनाए जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल के कर्मचारी बिना पहचान पत्र के मतगणना केन्द्र में प्रवेश नही करने देंगे। मतगणना के बाद ईवीएम चुनाव आयोग निर्देशों के अनुसार उपायुक्त कार्यालय में पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के साथ रख दी जाएगी।