फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mee to campaign against Buddhist Lama accused of molesting women in aircraft

विमान में छेड़छाड़ के आरोपी बौद्ध लामा के खिलाफ मी टू अभियान

Fri, 10 May 2019 10:23 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 May 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
Mee to campaign against Buddhist Lama accused of molesting women in aircraft
me to - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से गगल आ रहे एयर इंडिया के विमान में हिमाचल की महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोपी वरिष्ठ तिब्बती बौद्ध लामा डागरी रिंपोछे के खिलाफ मी टू अभियान छिड़ गया है। जनजातीय इलाके की महिला के आरोप के बाद अब स्पेन की महिला ने बौद्ध भिक्षु पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


स्पैनिश महिला जकेरा परेज वालदीविया ने मंगलवार को यू-ट्यूब पर एक वीडियो डालकर तिब्बती बौद्ध लामा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। स्पेन की महिला ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2008 में मैकलोडगंज स्थित नामग्याल मठ में आरोपी बौद्ध लामा ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन


उस दौरान वह भी धर्मशाला में बौद्ध भिक्षु बनकर रह रही थी। इस प्रकरण के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थी। मेरी तरह कई महिलाओं के साथ बौद्ध लामा ने छेड़छाड़ की है। उन महिलाओं को भी अपनी कहानी बतानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित चार पेज का पत्र लिखा

वर्ष 2010 में वालदीविया ने घटना से संबंधित चार पेज का पत्र लिखा। इसमें उसने लिखा कि उसने रिंपोछे से आशीर्वाद लेने और डिस्क हर्निया समस्या के समाधान के लिए संपर्क किया। रिंपोछे ने उसे अपने घर पर बुलाया और लेट जाने के लिए कहा।

विश्वास कर बौद्ध लामा की बात मैंने मान ली। बौद्ध लामा ने पवित्र पेय बताकर मुझे नशीला पदार्थ दिया। इसके बाद बौद्ध लामा ने मुझसे छेड़छाड़ की। मैंने कांगड़ा पुलिस में घटना से संबंधित शिकायत की। दलाईलामा दफ्तर को इसकी प्रति भेजी। दलाईलामा दफ्तर ने बैठक करवाई।

इसमें डागरी रिंपोछे ने माफी मांगी। वालदीविया ने कहा कि जब बौद्ध लामा ने माफी मांगी तो मैं फिर पुलिस के पास नहीं गई। डागरी रिंपोछे तिब्बत से भागकर वर्ष 1982 में भारत आया था। डागरी ने ल्हासा के प्रख्यात बौद्ध लामा पारी दोरजे चांग के अवतार के रूप में पुनर्जन्म लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed