फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   medicine sold at higher price in chemist shops at pgi chandigarh

इस बड़े संस्थान में दोगुने दाम पर मिल रही दवाइयां, मरीज परेशान

Mon, 22 Jan 2018 10:11 AM IST
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 22 Jan 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
medicine sold at higher price in chemist shops at pgi chandigarh
मोदी सरकार के सस्ते दाम पर दवा दिलाने के वायदे की दवा दुकानदार हवा निकालने में जुटे हैं। पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती मरीजों के तीमारदारों से वहां के दवा दुकानदार एक ही तरह की दवा के मार्केट से ढाई से तीन गुना दाम वसूल रहे हैं। 
विज्ञापन


यह आरोप शिमला कसुम्पटी के निवासी हरविंदर ठाकुर ने पीएमओ को लिखे शिकायत पत्र में लगाए हैं। पीएमओ ने शिकायत को हिमाचल के जन शिकायत निवारण विभाग को रेफर कर दिया। यहां से अब मामला स्वास्थ्य महकमे को जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता हरविंदर के अनुसार पीजीआई के इमरजेंसी ब्लॉक स्थित श्री कुमार केमिस्ट तृतीय नाम की दवा की दुकान पर उन्होंने 12 अगस्त, 2017 को सिप्ला कंपनी की 4.5 एमजी के 4 टेजैक्ट इंजेक्शन खरीदे। दुकानदार ने उनसे 1482 रुपये वसूले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे सामने आया लूट का खेल

medicine sold at higher price in chemist shops at pgi chandigarh

इसमें 12 प्रतिशत जीएसटी भी लगाया गया। खास बात है कि 1482 रुपये में उसे 15 फीसदी का डिस्काउंट देने की बात भी बिल में दर्ज थी। दो दिन बाद हरविंदर ने उसी कंपनी के उसी इंजेक्शन को सेक्टर 11 स्थित कुमार एंड कंपनी से खरीदा। 

कुमार एंड कंपनी ने इंजेक्शन के लिए 175 रुपये के हिसाब से 700 रुपये लिए। बिना किसी डिस्काउंट के पीजीआई कैंपस से बाहर लगभग आधे दाम पर वही इंजेक्शन मिलने पर उनके होश उड़ गए। इसके बाद 25 अक्तूबर को हरविंदर ठाकुर ने लूट के इस खेल की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय से कर दी। इसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई है।

शिकायत चंडीगढ़ की, जांच हिमाचल को
मामले में कागजी रूप से भले ही जांच के आदेश दे दिए गए हैं, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चंडीगढ़ पीजीआई से संबंधित शिकायत की जांच पीएमओ ने हिमाचल प्रदेश के जन शिकायत निवारण विभाग को भेज दी। हिमाचल के शिकायत निवारण विभाग ने उसे प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed