स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित: हिमाचल में चिकित्सा अधिकारी पैन डाउन हड़ताल पर, मांगें पूरी न होने से बढ़ी नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 10 Feb 2022 08:10 PM IST
सार
चिकित्सा अधिकारी दो घंटे की पैन डाउन हड़ताल पर चले गए हैं। मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी मुलाकात की है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी कई बार मांग पत्र सौंपा गया, लेकिन इन्हें सरकार की ओर से आश्वासन ही मिलता रहा है।
विज्ञापन
डीडीयू शिमला में चिकित्सा अधिकारी ।
- फोटो : अमर उजाला