फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Medal winning players were honored in the function of Sports Council

Shimla News: खेल परिषद के समारोह में पदक विजेता खिलाड़ी किए सम्मानित

Thu, 11 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Medal winning players were honored in the function of Sports Council
कुलपति ने वितरित किए मेडल और स्मृति चिह्न, बोले-एचपीयू में इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन

कैंप में आने वाले खिलाड़ियों के लिए बनेगा छात्रावास

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की खेल एवं पाठ्येतर गतिविधि परिषद के छठे वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रीय और नाॅर्थ जोन स्तर की खेल स्पर्धाओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इनको नकद पुरस्कार, स्मृति चिह्न और ब्लेजर देकर सम्मानित किया।
कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने खिलाड़ियों के ऑल वैदर अभ्यास के लिए इंडोर स्टेडियम और कैंप में आने वाले खिलाड़ियों को छात्रावास की सुविधा शुरू करने की घोषणा की। नवाजे गए खिलाड़ियों में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी की 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल विजेता धर्मशाला कॉलेज की स्मृति जमवाल, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल विजेता ज्वालाजी कॉलेज की वंशिका गोस्वामी, भारोत्तोलन में गोल्ड मेडल विजेता ढलियारा कॉलेज की कृतिका राणा को सम्मानित किया।
विज्ञापन


नालागढ़ कॉलेज के अश्वर खान, ताइक्वांडो मेन में कांस्य पदक विजेता सुंदरनगर कॉलेज के विजय कुमार, स्पॉट फोटोग्राफी में नाहन कॉलेज के विशाल, युवा महोत्सव के विजेता निशांत, आरकेएमवी की दीक्षा, कुसुम, निकिता, मुस्कान, तनिशा, हेम लता, महिला शतरंज के विजेता खिलाड़ी गुंजन मंडी, दिव्या सूद अंब, ममता ठाकुर मंडी, कल्पना कुमारी धर्मशाला कॉलेज, मनिका शर्मा मंडी और करसोग कॉलेज की करुणा को सम्मानित किया। क्रिकेट के महिला वर्ग में नार्थ जोन में तीसरा स्थान पाने पर टीम सदस्य साक्षी, देवांशी वर्मा, जहानवी, इमानी नेगी, इशा कपूर, हिमांशी मेहता, आरुषि राणा, कुमारी ललिता, पारखी ठाकुर, मनीषा, ईशानी दास, प्रीति देवी, श्वेता जमवाल, कशिका ठाकुर, खुशी चौहान और मानवी शर्मा पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैंडबाल में ऑल इंडिया में दूसरे स्थान पर रही पुरुष वर्ग की टीम के सदस्यों नितेश नेगी, आदर्श ठाकुर, राहुल, प्रियांशु ठाकुर, स्वास्तिक शर्मा, जश्न दीप सिंह, अर्जुन, मंजीत, अर्शदीप सिंह, तवीन और लेख राज सैणी, गुरमन सिंह, उमेश कुमार और आदित्य सैन को स्मृति चिह्न वितरित किए गए। बैडमिंटन महिला वर्ग में नार्थ जोन में विजेता बनी टीम के सदस्य रूबी कटनोरिया, ज्योतिश्का, पाखी, अक्षिता चौधरी, खो-खो महिला टीम की सदस्य अमिशा ठाकुर स्नेहा ठाकुर, नेहा, आयूषी, रेणुका ठाकुर, किरांति, उमा देवी, पूजा, साक्षी, शिवानी देवी, मनीषा देवी, रजिया बैगम, दीक्षा कुमारी, वीना कुमारी और मुस्कान को पुरस्कृत किया गया।


मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल से बचें
शिमला। खेल एवं पाठ्येतर परिषद के समारोह में कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में विवि के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा और कॉलेजों से आए प्राचार्य और शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि तकनीक को अपने जीवन का साधन बनाएं, स्वामी नहीं। मोबाइल के अत्यधिक उपयोग करने से बचें। मोबाइल का प्रयोग सोच-समझकर करें और तकनीक को अपने जीवन का साधन बनाएं, स्वामी नहीं। कुलपति ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, कॉलेज स्तर पर शिक्षक इन खेल प्रतिभाओं को तराशने और विवि उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर दे रहा है। प्रति कुलपति आचार्य राजिंद्र वर्मा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। खेल एवं पाठ्येतर गतिविधि परिषद के अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। निदेशक एचपीयू शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम प्रो. संजय शर्मा ने वार्षिक खेल गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सह निदेशक डाॅ. शमशेर राठौर ने मंच का संचालन किया। इस मौके पर डॉ. परवेश शर्मा, विवि के डीएस प्रो. बीके शिवराम, डीएसडब्लू प्रो. ममता मोक्टा, कुलसचिव ज्ञान सागर नेगी, परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएल कौशल, डीन प्लानिंग प्रो. जोगिंद्र धीमान, डीन सीडीसी प्रो. हरि मोहन और चीफ वार्डन प्रो. आरएल जिंटा समारोह में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article