{"_id":"5e414b9d8ebc3ee5e642deb5","slug":"medal-given-to-24-police-personnel-in-himachal-raj-bhavan-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल राजभवन में आज सम्मानित किए जाएंगे 24 पुलिस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल राजभवन में आज सम्मानित किए जाएंगे 24 पुलिस कर्मी
Tue, 11 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Feb 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजभवन में मंगलवार को अलंकरण समारोह में पिछले तीन साल में विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक व पुलिस पदक पाने वाले पुलिस अधिकारियों को पदक सौंपे जाएंगे। पदक पाने वालों में हिमाचल पुलिस के एडीजी व वर्तमान में जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय दिल्ली के रजिस्ट्रार एपी सिद्दीकी, एडीजी सीआईडी अशोक तिवारी समेत 24 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। होमगार्ड, जेल और अग्निशमन के कई अधिकारी-कर्मचारी भी सम्मानित किए जाएंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को समारोह में एपी सिद्दीकी व अशोक तिवारी के अलावा, रामदेव, परशोत्तम चंद, आईजी पुलिस अकादमी एपी सिंह, आईजी ट्रेनिंग हिमांशु मिश्र, एसपी मंडी गुरुदेव चंद शर्मा, एसपी शुभ्रा तिवारी हीरा, डीएसपी सुनील दत्त, संजय कुमार, रिटायर्ड डीएसपी धनसुख दत्ता, इंस्पेक्टर सुदेश कुमार, किशोरी लाल, नारायण सिंह, धर्म सैन, एसआई रमेश चंद, शेर सिंह, जगपाल सिंह, संजय गुलेरिया, एएसआई चुंगराम, गोपी चंद, देवेंद्र सिंह, रंजना और हेड कांस्टेबल पन्नालाल को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा जेल सुपरिंटेंडेंट सुशील कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट पंकज शर्मा, हेड वार्डर हरि दत्त, होमगार्ड विभाग के कलाम सिंह झोभटा, राम रतन, अनुज तोमर, राकेश भारद्वाज, अरविंद कुमार पराशर, जितेंद्र सिंह, कमल किशोर, सुरेशानंद शर्मा, सीताराम, प्रेमराज, सुखदेव, ज्ञान चंद, रंजना, रतनलाल, हरदयाल सिंह, ओम प्रकाश, सुरेंद्र कुमार और कवि खन्ना के अलावा अग्निशमन विभाग के मदन लाल, सुख देव, धरम चंद, टेक चंद, गोपाल सिंह, कैलाशो राम, लखवीर सिंह, राम गोपाल, पदम देव, खेमराज, जगदीश चंद, जसोल राम और कौशल्या का नाम शामिल है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश समेत तमाम हस्तियां शामिल होंगी।
विज्ञापन