फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mechatronic engineering three year diploma in himachal pradesh apply till 19 July 2023

शिक्षा: मेक्ट्रोनिक्स इंजीनियर बनने का मौका, 30 सीटों के लिए मांगे आवेदन

Fri, 14 Jul 2023 01:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 14 Jul 2023 01:29 PM IST
सार

मेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग की ही एक उप-शाखा है। यह इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल दोनों का मिला रूप है।

विज्ञापन
mechatronic engineering three year diploma in himachal pradesh apply till 19 July 2023
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग ने तीन वर्षीय डिप्लोमा मेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग के लिए आवेदन मांगे हैं। प्रदेश में पहली बार शुरू हो रहे नए कोर्स के लिए अभ्यर्थी 19 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। कोर्स के लिए वे अभ्यर्थी भी पात्र होंगे, जो मई में हुई बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा को देने से रह गए थे। तकनीकी शिक्षा विभाग ने राजकीय मिलेनियम बहुतकनीकी संस्थान चंबा के लिए आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन


आवेदन 30 सीटों के लिए होंगे। छात्रों से प्रति समेस्टर 6,038 रुपये फीस ली जाएगी। जबकि लड़कियों को 4,538 रुपये फीस देनी होगी। डिप्लोमा कोर्स करने वाले अभ्यर्थियों को 24 महीनों तक एक हजार रुपये कौशल विकास भत्ता दिया जाएगा। तीन वर्षीय कोर्स के लिए जहां बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे, वहीं वे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने पहले परीक्षा नहीं दी थी। 
विज्ञापन


यह है मेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग
मेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग की ही एक उप-शाखा है। यह इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल दोनों का मिला रूप है। इसमें रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर और कई अन्य तत्वों को भी शामिल किया गया है। मेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग का उपयोग जटिल, विद्युत और सॉफ्टवेयर कंपोनेंट्स को इकट्ठा करने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुतकनीकी संस्थान चंबा में इस वर्ष से मेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स शुरू किया जा रहा है। इसके लिए अभ्यर्थी 19 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। वे अभ्यर्थी भी आवेदन के लिए पात्र होंगे, जिन्होंने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा नहीं दी थी। - विवेक चंदेल, निदेशक, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed