फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC will starts issue water bill from today

अरे वाह! एकसाथ बिल देने पर मिलेगा डिस्काउंट

Thu, 17 Apr 2014 09:03 PM IST
Updated Thu, 17 Apr 2014 09:03 PM IST
विज्ञापन
MC will starts issue water bill from today

साल 2014-15 के पानी बिल जारी होने का काम आज से शुरू हो जाएगा। राजधानी के 24 हजार घरेलू उपभोक्ताओं को एक साल का पानी बिल एकमुश्त जमा करने पर 31 मई तक दस फीसदी छूट मिलेगी।

विज्ञापन


नगर निगम का सॉफ्टवेयर चंडीगढ़ से अपडेट होकर आ गया है। इस साल भी घरेलू उपभोक्ताओं को घर पर पानी बिल नहीं मिलेंगे।

उपभोक्ताओं को निगम दफ्तर आकर ही बिल लेने पड़ेंगे। उपभोक्ताओं को निगम की जल शाखा में पुराना बिल दिखाकर या अपना अकाउंट नंबर बताना होगा।

यहां से बिल जारी होने के बाद रिज मैदान से सटे कैश काउंटर में बिल जमा होगा। एकमुश्त बिल के अलावा उपभोक्ता एक माह का बिल भी जारी करवा सकते हैं।

एकमुश्त बिल जमा करने पर बचेंगे 250 रुपये

MC will starts issue water bill from today

घरेलू उपभोक्ताओं पर लगाए गए पानी के फ्लैट रेट का जो उपभोक्ता एक साथ एक साल के लिए भुगतान करेंगे। उन्हें नगर निगम द्वारा दस प्रतिशत की छूट दी जाएगी। पहली अप्रैल से राजधानी शिमला में पीने का पानी 19 रुपये महंगा हो गया है।

पुराने रेट 165 में दस फीसदी बढ़ोतरी हुई है। अब घरेलू उपभोक्ताओं को पानी का मासिक बिल 181.50 रुपये आएगा। 181.50 रुपये का 15 प्रतिशत सीवरेज सेस भी साथ में चुकाना होगा। 181.50 रुपये का 15 प्रतिशत बनता है 27.22 रुपये।

यानी अप्रैल माह से घरेलू उपभोक्ताओं को कुल 209 रुपये का मासिक बिल चुकाना होगा। एक साल का एकमुश्त बिल 2508 रुपये बनेगा। ऐसे में दस प्रतिशत की छूट 250 रुपये बनती है। 31 मई तक जो उपभोक्ता एकमुश्त बिल जमा करवाएंगे, उन्हें 250 रुपये की बचत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार परिवारों को चुकाना होगा सरचार्ज

MC will starts issue water bill from today

शहर के करीब एक हजार परिवारों ने बीते साल का पानी बिल नहीं चुकाया है।

नगर निगम बिल जमा नहीं करवाने वालों को वार्ड वाइज नोटिस भेज रहा है। नोटिस के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर बिल जमा करवाने को कहा गया है।

इन उपभोक्ताओं को सरचार्ज चुकाना होगा। निर्धारित तिथि के बाद इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन बिना नोटिस दिए काट दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed