फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mc ultimatum to cover roofs wth red paint.

राजधानी के लोगों को एमसी का अल्टीमेटम

Fri, 28 Nov 2014 01:36 PM IST
Updated Fri, 28 Nov 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
mc ultimatum to cover roofs wth red paint.

राजधानी शिमला में सरकारी, अर्ध सरकारी और निजी भवनों की छतों को लाल या हरे रंग से रंगने का अंतिम अल्टीमेटम जारी कर दिया है। नगर निगम ने 15 दिन के भीतर भवन मालिकों, किराएदारों और कब्जाधारियों को छतों को रंगने के आदेश दिए हैं। छतों को नहीं रंगने वालों की सूची नगर निगम हाईकोर्ट को सौंपेगा। नियमों की अवहेलना करने वालों की छतों को नगर निगम स्वयं रंग करेगा। छत रंगने की फीस भवन में रहने वालों से वसूली जाएगी।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेशानुसार नगर निगम ने यह फरमान जारी किया है। नगर निगम के सभी कनिष्ठ अभियंताओं को वार्डों से बिना रंग की छतों का डाटा जुटाने के निर्देश दिए हैं। छतों को रंगने के लिए नगर निगम भवन मालिकों को नोटिस जारी करेगा। नोटिस जारी करने की शक्तियां भी कनिष्ठ अभियंताओं को दी हैं। हर कनिष्ठ अभियंता को दो-दो वार्डों की जिम्मेवारी सौंपी है। शहर के भवनों में एकरूपता लाने और सुंदरता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया है।

विज्ञापन

हाईकोर्ट ने दिए थे आदेश

mc ultimatum to cover roofs wth red paint.

हाईकोर्ट ने त्रिशा शर्मा बनाम राज्य सरकार केस के मामले में राजधानी शिमला में भवनों की छतों को लाल या हरे रंग से रंगने के आदेश दिए थे। नगर निगम के बिल्डिंग बॉयलाज 1998 के 41.7 के तहत भी छतों को रंगने का उल्लेख है। ऐसे में जो भवन मालिक छतों में रंग नहीं करवाएगा, उसके खिलाफ एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। छतों को नहीं रंगने वालों पर हाईकोर्ट की अवमानना का केस चलेगा। इस कार्रवाई के तहत भवन मालिकों को सिर्फ जुर्माना लगाकर नहीं छोड़ा जाएगा।

अफसर बदलने से मुहिम पड़ी सुस्त

नगर निगम के पूर्व आयुक्त अमरजीत सिंह ने विगत 15 अक्तूबर को शहरवासियों को छतों को रंगने के आदेश जारी किए थे। लेकिन 30 अक्तूबर को अमरजीत सिंह का तबादला होने से मुहिम सुस्त पड़ गई। अमरजीत सिंह ने वास्तुक योजनाकार और कर सचिव को भवन गिनने का जिम्मा सौंपा था।

नियम नहीं मानने पर कसेगा शिकंजा

mc ultimatum to cover roofs wth red paint.

नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। शहर की सुंदरता और एकरूपता को ध्यान में रखते हुए लोगों को छतें रंगने के आदेश दिए हैं। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आधे शहर के भवनों की छतों पर रंग नहीं
अभी आधे शहर की छतों पर रंग नहीं किया है। कई छतों पर काफी साल पहले रंग हुआ है, ऐसे में यह रंग हल्का पड़ चुका है। मुख्य शहर की छतों की हालत तो जर्जर हो गई है।

माल रोड, लोअर बाजार, गंज बाजार, सब्जी मंडी, राम बाजार और ओल्ड बस स्टैंड के पास स्थित कई भवनों की छतों पर तो जंक तक लग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed