फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mc taken action on Encorchment in shimla

मालरोड पर अतिक्रमण करने वाले कारोबारियों का सामान किया जब्त

Thu, 16 Sep 2021 10:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Mc taken action on Encorchment in shimla
शिमला। मालरोड पर अतिक्रमण कर दुकानें सजा रहे कारोबारियों पर वीरवार को नगर निगम का डंडा चला। निगम की टीम ने सड़क और पैदल रास्ते पर सजाया सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के शिमला दौरे को देखते हुए नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली सुबह मालरोड पर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान कई कारोबारियों ने सड़क की ओर सामान सजाना शुरू कर दिया। आयुक्त के निर्देश पर संपदा शाखा की टीम इंस्पेक्टर अमरचंद की अगुवाई में मालरोड पर पहुंच गई और सीटीओ चौक से लेकर लिफ्ट तक निरीक्षण किया। इस दौरान 12 कारोबारियों का सामान जब्त कर लिया गया। कई जगह नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ कारोबारी उग्र भी हुए। लेकिन निगम टीम ने एक एक कर इनका सामान पिकअप में डाल दिया। निगम टीम को आता देख ज्यादातर कारोबारियों ने सड़क पर रखा सामान समेट लिया। निगम की टीम ने हिमुडा कालोनी कसुम्पटी में भी अवैध रूप से दुकान चला रहे एक तहबाजारी का सामान जब्त कर लिया। निगम प्रशासन का कहना है कि शहर की सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी न हो, इसीलिए कारोबारियों से अतिक्रमण न करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed