फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MC take action aganist encorchment

Shimla: कार्टरोड पर एमसी कर्मचारी ने कर दिया अवैध निर्माण

Tue, 06 Dec 2022 11:30 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 06 Dec 2022 11:30 AM IST
सार

शहर के कार्टरोड पर नगर निगम के एक कर्मचारी ने बिना अनुमति निर्माण शुरू कर दिया।स्वास्थ्य शाखा में तैनात यह कर्मचारी तीन मंजिला भवन के लेंटर पर लोहे के एंगल लगाकर चौथी मंजिल तैयार कर रहा था। 

विज्ञापन
MC take action aganist encorchment

विस्तार

नगर निगम शिमला के अपने कर्मचारी ही अब अवैध निर्माण पर उतर आए हैं। शहर के कार्टरोड पर नगर निगम के एक कर्मचारी ने बिना अनुमति निर्माण शुरू कर दिया।स्वास्थ्य शाखा में तैनात यह कर्मचारी तीन मंजिला भवन के लेंटर पर लोहे के एंगल लगाकर चौथी मंजिल तैयार कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद नगर निगम की वास्तुकार शाखा ने इसे नोटिस जारी कर काम रोकने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


साथ ही इसे लोहे के ढांचे को हटाने को कहा है। सूत्रों के अनुसार इस कर्मचारी का यह भवन भी बिना नक्शे के बना है। अब यह लोहे के एंगल लगाकर लेंटर पर एक और मंजिल बना रहा था। इस क्षेत्र में नगर निगम के अन्य कर्मचारी भी रहते हैं।स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम को दी। कहा कि अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने वाले नगर निगम के अपने कर्मचारी ही अब बिना अनुमति काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


आचार संहिता के बीच सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नगर निगम के आर्किटेक्ट प्लानर देवेंद्र मिस्टा ने कहा कि अवैध निर्माण की शिकायत मिलने के बाद कर्मचारी को काम रोकने के निर्देश किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed