फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC summoned to dfo

जागा एमसी, डीएफओ किया तलब

Sun, 03 Aug 2014 01:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 03 Aug 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
 MC  summoned to dfo

राजधानी शिमला में  में गिर रहे पेड़ों और खतरनाक बन चुके पेड़ों को लेकर अब नगर निगम भी गंभीर हो गया है। सोमवार को वन मंडलाधिकारी को नगर निगम में तलब किया गया है।

विज्ञापन


इस दौरान महापौर संजय चौहान, उपमहापौर टिकेंद्र पंवर और आयुक्त अमरजीत सिंह की मौजूदगी में पेड़ों को लेकर चर्चा की जाएगी। उपमहापौर ने बैठक बुलाए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि शहर में पेड़ गिरने की घटनाओं को लेकर बेवजह नगर निगम को दोषी ठहराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


जबकि निगम ने लगातार वन विभाग को असुरक्षित पेड़ों को लेकर सूचित किया है। निगम अपनी जिम्मेवारियों से भी पीछे नहीं हट रहा है। उन्होंने कहा है कि सोमवार को इस बाबत तथ्यों के साथ जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 जुलाई को हुई नगर निगम की मासिक बैठक में पार्षदों ने महापौर संजय चौहान पर शहर में असुरक्षित हुए पेड़ों की सुध नहीं लेने के आरोप लगाए थे। ट्री अथारिटी की बैठक नहीं बुलाने और खतरनाक पेड़ों को काटने की सिफारिश नहीं करने के लिए महापौर को दोषी ठहराया था।

पार्षदों ने एकमत होकर कहा था कि महापौर जंगल छिनने का बहाना बना कर अपनी जिम्मेवारियों से पीछे हट रहे हैं। जंगल छिनने के दौरान ने महापौर को ट्री अथारिटी कमेटी से इस्तीफा दे देने की सलाह भी पार्षदों ने दी थी।


इसी माह शिफ्ट होगा एमसी ऑफिस

नगर निगम दफ्तर इसी माह उपायुक्त दफ्तर परिसर में शिफ्ट हो जाएगा। निगम प्रशासन को भवन मिलने का इंतजार है। इसी कड़ी में नगर निगम ने उपायुक्त को पत्र लिखकर जल्द से जल्द भवन सौंपने को कहा है ताकि शिफ्टिंग का काम शुरू हो सके। सहायक आयुक्त नरेश ठाकुर ने बताया कि बिल्डिंग हैंडओवर होते ही शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed