फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC strat Lab in shimla

शहरवासियों को मिली टेस्ट लैब की सुविधा

Wed, 25 May 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
MC strat Lab in shimla
रानी झांसी पार्क में बनी लैब का शहरी विकास मंत्री ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

लैब में किए जाएंगे 24 तरह के टेस्ट
5 साल बाद शुरू हुई निगम की बंद लैब
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासी वीरवार से रानी झांसी पार्क में बनी नगर निगम की पैथोलॉजी लैब में सस्ती दरों पर टेस्ट करवा सकेंगे। नगर निगम ने पांच साल बाद अपनी टेस्ट लैब फिर खोल दी है।
लैब में शहरवासियों को 24 तरह के टेस्ट करवाने की सुविधा मिलेगी। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बुधवार शाम इस लैब का उद्घाटन किया। नगर निगम ने एसजेवीएनएल के सहयोग से इस लैब को तैयार किया है। इसमें आईजीएमसी अस्पताल की तर्ज पर ही टेस्ट के रेट तय किए हैं। बाजार की तुलना में यह रेट काफी कम हैं। निगम प्रशासन के लैब में स्टाफ तैनात कर दिया है। लैब में लिपिड प्रोफाइल, एलएफटी, कंपलीट हीमोग्राम, कैंसर से जुड़ा बीटीसीटी टेस्ट, यूरिक एसिड, विडाल टेस्ट जैसे दो दर्जन टेस्ट की सुविधा मिलेगी। मेयर सत्या कौंडल और स्थानीय पार्षद इंद्रजीत सिंह ने लैब में उपकरण लगाने को बजट मुहैया करवाने के लिए एसजेवीएनएल का आभार जताया। कहा कि लंबे समय से लोग इसकी मांग कर रहे थे। अलग-अलग टेस्ट की कीमतें 25 रुपये से लेकर 100 रुपये तक है।
विज्ञापन

आयुक्त के प्रयासों से
मिली लैब की सुविधा
लैब को खोलने के लिए चार साल पहले पूर्व मेयर कुसुम सदरेट ने बजट में घोषणा की थी। वर्तमान मेयर ने भी दो साल पहले बजट में दोबारा इसकी घोषणा की। फिर काम लटक गया। लैब खुलवाने में आयुक्त आशीष कोहली का योगदान रहा। आयुक्त ने एसजेवीएनएल से मिलकर बजट का प्रावधान किया और लैब के लिए उपकरण खरीदे। निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतन चौहान ने कहा कि लैब के शुरू होने से लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनलोग को मिली 1.13 करोड़
की सौगातें, बनेगा लोक भवन
शिमला। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बुधवार को कनलोग वार्ड में 1.13 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास भी किए। मंत्री ने वार्ड में बने पार्षद कार्यालय, डारटन बावड़ी में बनी पार्किंग और कनलोग एनएच पर रेन शेल्टर का उद्घाटन किया। मंत्री ने शिवपुरी में पांच लाख लीटर की क्षमता वाले पेयजल टैंक का भी उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा कि शिमला शहरी क्षेत्र में मुख्यमंत्री लोक भवन बनाने के लिए कनलोग वार्ड में स्थान चिन्हित किया है जिसका निर्माण जल्द किया जाएगा।

उन्होंने इस निर्माण के लिए विधायक निधि से 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। कनलोग वार्ड में राशन डिपो की मांग पर मंत्री ने पार्षद कार्यालय की ऊपरी मंजिल में नगर निगम को एक कमरा बनाने के निर्देश दिए। मंत्री ने लिफ्ट पार्किंग में शिमला इंटरनेशनल ट्रेड प्रदर्शनी-2022 का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed