फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC starts diging up historic Ridge Maidan

अरे ये क्या! फिर खोद डाला ऐतिहासिक रिज मैदान

Thu, 10 Apr 2014 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 10 Apr 2014 04:13 PM IST
विज्ञापन
MC starts diging up historic Ridge Maidan

संजौली से चौड़ा मैदान जा रही पीने के पानी की 16 इंच फीडर लाइन में लीकेज दुरुस्त करने के लिए ऐतिहासिक रिज मैदान को दोबारा से खोद दिया गया है।

विज्ञापन


वीरवार सुबह जेसीबी मशीन लगाकर नगर निगम की जल शाखा ने खुदाई शुरू की। दोपहर तक दो जगह हल्की लीकेज मिली है।

करीब तीन दिनों तक लीकेज जांचने का काम चलेगा। इससे पहले भी कई बार रिज की खुदाई की जा चुकी है।

इसके बाद 15 अप्रैल की परेड के लिए रिज मैदान को कंक्रीट से संवारा जाएगा। रिज मैदान से सटे पद्मदेव कांप्लेक्स में पानी का रिसाव होने का मुख्य कारण फीडर लाइन में लीकेज ही है।
विज्ञापन


ब्रिटिश के यंत्र कनटेक से चला लीकेज का पता

ब्रिटिशकाल के यंत्र कनटेक के जरिये निगम कर्मियों ने इस लीकेज का पता लगाया है। कनकेट को पानी की पाइप में लगाकर बिल्कुल शांत माहौल में आवाज सुनकर लीकेज का पता लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने बताया है कि निगम के वास्तुकार एवं योजनाकार शाखा में लीकेज की समस्या बीते लंबे समय से आ रही है। इसे दुरुस्त करने के लिए रिज मैदान में खुदाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed