{"_id":"e36442ea35f13a271480109b4c453990","slug":"mc-shimla-will-issue-four-month-water-bills-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के बिल को लेकर नगर निगम ने दी ये बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के बिल को लेकर नगर निगम ने दी ये बड़ी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 12 Oct 2015 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पानी का बिल लेने के लिए आपको नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पानी का बिल आपके घर आएगा, पर आपको चार माह का बिल एकमुश्त जमा करवाना होगा। सोमवार से नगर निगम पानी के बिल बांटने का काम शुरू कर रहा है। पहले चरण में शहर के 18 वार्डों के उपभोक्ताओं को बिल बांटे जाएंगे, जिन्हें जनरेट करने का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को एक साथ जून से सितंबर तक चार माह का करीब एक हजार रुपये का बिल चुकता करना होगा। नगर निगम सदन में हुए फैसले और आयुक्त के आदेशों के चलते शहर भर के 20 हजार से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। उन्हें अब पानी के बिल लेने के लिए नगर निगम की जल शाखा के चक्कर काटने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
वहीं आनलाइन भुगतान करने की भी सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। नगर निगम की जल शाखा ने नगर निगम आयुक्त के आदेशों पर अब तक 18 वार्ड के उपभोक्ताओं के बिल जेनरेट कर दिए हैं। रविवार को भी शाखा में बिलों को समय से घर-घर जाकर वितरित करने की तैयारियां जारी रहीं। पहले चरण में जेनरेट कर वितरित किए जाने वाले इन बिलों को उपभोक्ताओं को 29 अक्तूबर तक बिना सरचार्ज के जमा करवाना होगा। बिलों का वितरण फिलहाल वही कर्मी करेंगे, जिन्होंने वार्डों में जाकर ई फार्म वितरण का कार्य किया था।
विज्ञापन
पहले चरण में इन वार्डों में बांटे जा रहे बिल
नगर निगम की जल शाखा चार माह के पानी के बिलों को फ्लैट रेट पर घरेलू उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवा रही है। इनमें भराड़ी, रुलदूभट्टा, कैथू, अनाडेल, टुटू और बालूगंज, रामबाजार, बैनमोर, इंजनघर, संजौली चौक ढली, चम्याणा, मल्याणा, कसुम्पटी, छोटा शिमला, पटयोग, खलीनी और कनलोग वार्ड शामिल हैं।
शेष सात वार्डों में 20 तक पूरा होगा बिल वितरण
नगर निगम के शेष बचे सात वार्डों के उपभोक्ताओं के बिलों को जेनरेट कर इसी माह की बीस तारीख तक अपने कर्मचारियों के माध्यम से घर-घर पहुंचाएगा। समरहिल, टूटीकंडी, नाभा, फागली, कृष्णानगर, लोअर बाजार, जाखू वार्ड में यह वितरण कार्य होगा।
पांच वार्डों के कामर्शियल बिल हो चुके हैं जेनरेट
निगम की जल शाखा ने अब तक शहर के वार्ड नंबर एक भराड़ी, टूटीकंडी, मल्याणा, खलीनी वार्ड के कामर्शियल उपभोक्ताओं के बिल मीटर रीडिंग के मुताबिक जेनरेट कर उपभोक्ताओं को वितरित करने कार्य शुरू कर चुका है। शेष बिलों को जेनरेट करने का कार्य भी जारी रखा गया है। निगम क्षेत्र में करीब आठ हजार कामर्शियल उपभोक्ता हैं।