फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC shimla will give smart city plan in 100 days.

100 दिन में बनेगा शिमला स्मार्ट सिटी का प्लान, जनता देगी सुझाव

Sat, 25 Jun 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 25 Jun 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
MC shimla will give smart city plan in 100 days.

राजधानी शिमला को स्मार्ट सिटी बनाए जाने को केंद्र से हरी झंडी मिल जाने के बाद अब नगर निगम प्रशासन स्मार्ट सिटी के प्रारूप तथा योजना तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है। शुक्रवार को नगर निगम मेयर की अध्यक्षता में शहरी विकास विभाग में पार्षदों और विभागीय अधिकारियों के साथ हुई विशेष बैठक में प्लान तैयार करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चरचा हुई।

विज्ञापन


इसमें मेयर संजय चौहान ने कहा कि स्मार्ट सिटी का प्लान तैयार करने में आम जनता से सुझाव लिए जाएंगे। इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहयोग लिया जाएगा। मीडिया तथा आम लोगों के लिए वर्कशॉप जैसी गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्लान को तैयार करने में तीस फीसदी तक आम जनता से आए सुझावों पर अमल होगा। 50 सालों में राजधानी तथा ऐतिहासिक शहर शिमला कैसा दिखे, यहां क्या बुनियादी सुविधाएं मिले, यह आम जनता ही अपने सुझाव के माध्यम से नगर निगम को दे सकती है, इसे मास्टर प्लान में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मौजूद मेयर संजय चौहान, डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर और आयुक्त पंकज राय ने प्लान को तैयार करने के लिए निजी कंपनी/एनजीओ की सेवाएं लेने की बात भी कही। इस पर करीब दो करोड़ खर्च किया जाएगा। इस मौके पर स्मार्ट सिटी के इस प्लान को कैसे कंपनियां तैयार करेगी, इस पर प्रेजेंटेशन दी गई।

आयुक्त ने कहा कि अक्तूबर माह में स्मार्ट सिटी के प्लान को केंद्र की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इस मौके पर पार्षद शशि शेखर, अनुप वैद्य, संजय चौहान, शैलेंद्र चौहान, दीपक रोहाल, नरेंद्र ठाकुर, कन्याण चंद, उमा कौशल, मनोज कुठियाला, संजय परमार, उषा लखनपाल, अर्चना धवन, भारती सूद, लक्ष्मी कश्यप सहित पार्षद कांता स्याल भी मौजूद रही।

मेरे सपनों का शहर पर इनामी लेखन प्रतियोगिता

MC shimla will give smart city plan in 100 days.

स्मार्ट सिटी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम शहर के आम लोगों के लिए मेरे सपनों का शहर शिमला विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाएगा। इसके विजेता को 25 हजार, उप विजेता को 15, तीसरे स्थान पाने वाले छात्र को दस हजार का नकद पुरस्कार देगा।

स्कूली छात्रों के लिए होने वाली प्रतियोगिता में विजेता उव विजेता और तीसरा स्थान पाने वाले को क्रमश: 5000, 3000,2000 का नकद पुरस्कार देगी। इसके अलावा चित्रकला स्मार्ट सिटी वॉक, मैराथन आदि करवाकर लोगों को जागरू करने का फैसला बैठक में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed