{"_id":"b59abbadb0e4c78dc955a65aced1abe1","slug":"mc-shimla-will-distrubute-water-bills-at-your-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने दी बड़ी राहत, घर पर मिलेंगे पानी के बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने दी बड़ी राहत, घर पर मिलेंगे पानी के बिल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 03 Nov 2015 09:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी के बिलों के लिए अब शहर के हजारों लोगों को नगर निगम के दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नगर निगम नवंबर माह के पानी के बिल सैहब सोसाइटी के सुपरवाइजरों के जरिये लोगों को उनके घरों पर उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से वार्ड स्तर पर तैनात किए नोडल अफसरों की देखरेख में बिलों के आवंटन का काम होगा। नोडल अफसर सुनिश्चित करेंगे कि सभी लोगों को निर्धारित समय के भीतर उनके घरों पर पानी के बिल मिल जाएं। पिछले बिलों की तरह नवंबर के पानी के बिलों में गलतियां न हों इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने पानी के बिल जारी करने के लिए नया साफ्टवेयर तैयार करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
साफ्टवेयर तैयार होते ही पानी के बिल जारी करने और लोगों के घरों में बांटने का काम शुरू कर दिया जाएगा। पिछले बिलों में सरचार्ज के रूप में की गई अतिरिक्त वसूली को भी नवंबर माह के बिलों में ऐडजस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
घर-घर बांटे जाएंगे बिल : पंकज
नगर निगम आयुक्त पंकज राय का कहना है कि नवंबर माह में पानी के बिल लोगों को उनके घरों में बांटे जाएंगे। सुपरवाइजरों को बिल बांटने का काम सौंपा जाएगा। नए साफ्टवेयर के जरिये पानी के बिल जारी किए जाएंगे ताकि कोई गलती न हो।