तैयार रहिए, अप्रैल में देना ही पड़ेगा ये टैक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के 48 हजार से अधिक भवन मालिकों को अप्रैल महीने में दो साल का प्रापर्टी टैक्स चुकाना होगा। यूनिट एरिया मेथड से प्रापर्टी टैक्स वसूली की प्रक्रिया नगर निगम ने तेज कर दी है।
शुक्रवार को नई दिल्ली में आयुक्त पंकज राय ने परुडा कंपनी के साथ आयोजित बैठक में कंपनी प्रतिनिधियों को मार्च महीने के अंत तक सर्वे रिपोर्ट तैयार करने का अल्टीमेटम दिया है। आयुक्त की लताड़ के बाद कंपनी ने छह फरवरी से सर्वे शुरू करने की बात कही है।
फरवरी और मार्च महीने से सर्वे में शामिल करने से छूट चुके घरों का रिकार्ड तैयार किया जाएगा। दोबारा सर्वे होने से भवन मालिकों की संख्या भी बढ़ेगी। निगम आयुक्त पंकज राय ने बताया है कि अप्रैल महीने से कंपनी प्रापर्टी टैक्स के बिल जारी करना शुरू कर देगी।
इन्हें भी देना पड़ेगा टैक्स
राज्य सरकार ने फरवरी 2012 से शहर में यूनिट एरिया मेथड लागू किया है। लेकिन इसका विरोध होने के चलते हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद साल 2012-13 और 2013-14 का टैक्स पुरानी पद्धति से वसूला गया है। राजधानी में यूनिट एरिया मेथड से प्रापर्टी टैक्स पहली अप्रैल 2014 से वसूला जाना है। मर्ज एरिया वार्डों के 18948 भवन मालिकों को पहली बार टैक्स चुकाना होगा।
पुराने शहर के 28556 भवन मालिकों को भी नगर निगम अब संशोधित बिल जारी नहीं करेगा। एकल महिला, विधवा, विकलांग, 70 साल की आयु से अधिक बुजुर्गों, एससी/एसटी बीपीएल को भी प्रापर्टी टैक्स देना पड़ेगा। इन्हें अब छूट नहीं मिलेगी।
अप्रैल महीने में 2015-16 के प्रापर्टी टैक्स बिल भी जारी किए जाने हैं। ऐसे में शहर के भवन मालिकों पर आर्थिक बोझ पड़ने वाला है। लोगों को एक साथ दो साल के बिल चुकाने होंगे।