फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mc shimla water supply and sewerage department.

गलती एमसी की हर्जाना चुकाए आम पब्लिक

Fri, 20 Nov 2015 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 20 Nov 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
mc shimla water supply and sewerage department.

पानी के बिलों को लेकर नगर निगम में अराजकता की स्थिति बनी हुई है। पानी का बिल कब जारी होगा और उपभोक्ताओं तक कैसे पहुंचेगा इसे लेकर नगर निगम कोई व्यवस्था नहीं कर सका है। बिलों को लेकर अपनी खामियां सुधारने की जगह नगर निगम लोगों पर मनमाना एरियर और सरचार्ज थोपने में लगा है।

विज्ञापन


मीटर रीडिंग पर पानी के मासिक बिल जनरेट करने और मोबाइल मेसेज के जरिये लोगों तक बिल पहुंचाने की नगर निगम की योजनाएं पूरी तरह हवाई साबित हुई हैं। 23 हजार घरेलू और 7 हजार व्यावसायिक पानी उपभोक्ताओं को नगर निगम न तो पानी के मासिक बिल जारी कर पा रहा है और न ही बिलों का लोगों के घरों तक पहुंचाने के लिए कोई सिस्टम बन पाया है।
विज्ञापन


नगर निगम दो से लेकर छह महीने के पानी के बिल एक साथ जनरेट कर रहा है। इसके बाद भी बिलों को उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंचाने का कोई बंदोबस्त नहीं है।बिल न मिलने से अगर उपभोक्ता निर्धारित समय में बिल जमा न करवा सके तो नगर निगम अगला बिल एरियर के साथ सरचार्ज जोड़ कर जारी कर रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को बिना किसी गलती के मोटी चपत लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को घरों पर बिल उपलब्ध करवाने के लिए नगर निगम ने पिछले महीने ट्रायल के तौर पर सैहब सोसायटी के सुपरवाइजरों के माध्यम से शहर में पानी के बिल बांटे लेकिन करीब 600 लोगों के घरों पर बिल नहीं पहुंचे।

अमृत मिशन के तहत राजधानी शिमला में पानी के आटोमेटिक मीटर लगेंगे। पानी की खपत के हिसाब से मीटर बिल जनरेट करेगा। उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल मेसेज पर बिल की जानकारी मिल जाएगी। मीटर रिडिंग के लिए निगम कर्मचारियों को भी एक एक मीटर के पास नहीं जाना पड़ेगा।

-पंकज राय आयुक्त, एमसी शिमला

समय पर पानी का बिल जमा करवाने के बाद भी नगर निगम उपभोक्ताओं को नए बिल पुराना एरियर और सरचार्ज जोड़कर जारी कर रहा है। नगर निगम ने सुशीला काटेज कनलोग को एक अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2015 तक का 12 महीनों का 3276 रुपये पानी बिल मई 2015 में जारी किया।

21 मई को बिल का भुगतान कर दिया। बावजूद इसके 3276 रुपये एरियर और 328 रुपये सरचार्ज जोड़ कर उपभोक्ता को पानी का अगला बिल जारी कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed