फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mc shimla wards reservation roster issued for general election today

एमसी शिमला चुनाव: शहर के 41 वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी, सदन में 21 महिलाओं का पहुंचना तय

Fri, 11 Mar 2022 05:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Mar 2022 05:17 PM IST
सार

आरक्षण रोस्टर के अनुसार नगर निगम के कुल 41 वार्डों में 21 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे हैं। इसमें 17 वार्ड महिला और चार वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं। 

विज्ञापन
mc shimla wards reservation roster issued for general election today
एमसी शिमला चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी में नगर निगम के चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर जारी हो गया है। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को वार्ड वाइज रोस्टर जारी कर दिया। आरक्षण रोस्टर के अनुसार नगर निगम के कुल 41 वार्डों में 21 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे हैं। इसमें 17 वार्ड महिला और चार वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं। तीन वार्ड अनुसूचित जाति के लिए (महिला-पुरुष) आरक्षित किए हैं। मई-जून में नगर निगम के चुनाव करवाए जाने प्रस्तावित हैं। महिलाओं के आरक्षित वार्डों को मिलाकर देखा जाए तो इस बार नगर निगम सदन में कम से कम 21 महिला पार्षदों की एंट्री तय है। ऐसे में सिर्फ 20 वार्डों से ही पुरुष उम्मीदवार अपनी दावेदारी जता सकेंगे। जिला प्रशासन के अनुसार वार्डों की आबादी के अनुसार नया रोस्टर जारी किया है। रोस्टर जारी होने के साथ ही नगर निगम चुनाव के लिए सियासत गरमा गई है।  तीनों दलों के पार्षद अभी से खुद को दावेदार बताते हुए रणनीति बनाने लगे हैं। नगर निगम के चुनाव मई-जून माह में प्रस्तावित हैं। इस बार नगर निगम के वार्डों की संख्या 34 से बढ़ाकर 41 की गई है। ऐसे में यह चुनाव नगर निगम इतिहास का सबसे बड़ा चुनाव होगा।

विज्ञापन

चुनाव लड़कर फिर सदन में वापसी कर सकेंगे 30 पार्षद

 नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को आरक्षण रोस्टर जारी होते ही ज्यादातर पार्षदों के चेहरे खिल गए हैं। शहर में 34 में से सिर्फ तीन वार्डों का ही रोस्टर बदला गया है। बाकी 31 वार्डों में पुराना रोस्टर लागू होने से ज्यादातर वर्तमान पार्षद ही चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। इन 31 वार्डों में सिर्फ सांगटी वार्ड में नया चेहरा होगा। सांगटी से पार्षद रही मीरा शर्मा ने इस्तीफा देकर राजनीति से किनारा कर लिया है। बालूगंज, रुल्दूभट्ठा और छोटा शिमला का रोस्टर बदल गया है। बाकी बचे 30 पार्षदों को यदि दोबारा टिकट मिलता है तो ये चुनाव लड़कर निगम सदन में वापसी कर सकते हैं। रोस्टर में इसका रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को रोस्टर जारी होते ही कई पार्षदों ने जश्न भी मना दिया। पार्षद एक दूसरे को बधाई देते भी नजर आए। 

विज्ञापन

यहां जानिए वार्ड वाइज रोस्टर

वार्ड का नाम    आरक्षण रोस्टर 

भराड़ी           महिला
रुल्दूभट्ठा         महिला
अपर कैथू       अनारक्षित
कैथू              महिला
अनाडेल         एससी महिला
समरहिल         महिला
टुटू              अनारक्षित
मज्याठ          अनारक्षित
बालूगंज          अनारक्षित
कच्चीघाटी        अनारक्षित
टूटीकंडी           अनारक्षित
नाभा              एससी महिला
फागली             एससी
अपर कृष्णानगर     एससी महिला
लोअर कृष्णानगर    एससी
रामबाजार गंज      अनारक्षित
लोअर बाजार        अनारक्षित
जाखू                महिला
बैनमोर              महिला
इंजनघर             महिला
संजौली चौक       अनारक्षित
ढींगूधार              महिला
ढली वन            महिला
ढली टू              अनारक्षित
शांति विहार          महिला
भट्ठाकुफर          महिला
सांगटी               महिला
मल्याणा              अनारक्षित
पंथाघाटी              अनारक्षित
कसुम्पटी वन          महिला
कसुम्पटी टू           अनारक्षित
छोटा शिमला          अनारक्षित
ब्रॉकहास्ट             महिला
अपर विकासनगर      अनारक्षित
लोअर विकासनगर     एससी महिला
कंगनाधार                महिला
पटयोग                  महिला
न्यू शिमला              अनारक्षित
खलीनी                  अनारक्षित
लोअर खलीनी            एससी
कनलोग                   महिला

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed