फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC Shimla take strict action against Multiple water connections in Hotels

एमसी ने जारी किए थे नोटिस, अब की होटलों पर बड़ी कार्रवाई

Thu, 09 Mar 2017 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 09 Mar 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
MC Shimla take strict action against Multiple water connections in Hotels

शहर के लोगों के हिस्से का पानी गटक रहे 40 होटलों के कनेक्शन नगर निगम ने प्लग कर दिए हैं। मल्टीपल कनेक्शन वाले 64 होटलों को नगर निगम ने पिछले दिनों नोटिस जारी किए थे, नोटिस के बावजूद कनेक्शन शिफ्ट न करने वाले होटलों पर कार्रवाई की गई है। अधिकतर होटल यूएस क्लब, मालरोड, फिंगास्क और कैथू सहित वार्डों की बाउंड्री एरिया के हैं। 

विज्ञापन


पिछले कई सालों से शहर के कुछ होटल पानी की डबल सप्लाई ले रहे थे। नगर निगम की ओर से करवाए गए सर्वे में यह खुलासा हुआ था। इनमें कुछ होटलों में पानी के चार चार कनेक्शन थे, दो कनेक्शनों में सुबह के समय और दो में शाम के समय पानी आ रहा था।
विज्ञापन


कनेक्शन ऐसी लाइनों से जोड़े गए थे जिससे की सुबह और शाम दोनों समय की सप्लाई के दौरान पानी मिल सके। नगर निगम ने ऐसे होटलों की लिस्ट तैयार कर उन्हें नोटिस जारी किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

40 होटलों के कनेक्शन प्लग

MC Shimla take strict action against Multiple water connections in Hotels

नोटिस में होटलों को सात दिनों के भीतर कनेक्शन पुरानी लाइनों में शिफ्ट करने के लिए कहा गया था। कुछ होटलों ने तो नोटिस के बाद कनेक्शन शिफ्ट कर दिए लेकिन 40 होटल ऐसे थे जिन्होंने नगर निगम के नोटिस को हलके में लिया। ऐसे होटलों के नगर निगम ने कनेक्शन प्लग कर दिए हैं।

मल्टीपल कनेक्शन वाले 40 होटलों के पानी कनेक्शन प्लग कर दिए गए हैं। नगर निगम ने 64 होटलों को नोटिस जारी किए थे, निर्धारित समय में जिन्होंने कनेक्शन शिफ्ट नहीं करवाए, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। -राजेश कश्यप, निगम अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed