फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC shimla shimla deputy mayor Rakesh Kumar Sharma Ward Story

डिप्टी मेयर के पंथाघाटी वार्ड में सफाई ठप, सड़कें खस्ताहाल

Sun, 18 Nov 2018 04:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 18 Nov 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
MC shimla shimla deputy mayor Rakesh Kumar Sharma Ward Story

पूरे शहर को साफ सुथरा बनाने का जिम्मा संभालने वाले नगर निगम उप महापौर राकेश शर्मा के अपने वार्ड पंथाघाटी में सफाई व्यवस्था ठप है। नेशनल हाईवे और बाजार के आसपास तो सफाई होती है लेकिन निचले इलाकों से कूड़ा तक नहीं उठ रहा। लोगों ने कचरे से जंगल और नाले भर दिए हैं। इन इलाकों में सड़कें भी खस्ताहाल हैं।

विज्ञापन


शक्ति विहार जाने वाली सड़क अभी तक पक्की नहीं हो पाई। अमर उजाला की टीम ने रविवार को वार्ड का दौरा किया तो लोगों ने निगम प्रशासन पर खूब भड़ास निकाली। कहा कि निचले ग्रामीण इलाकों की कोई सुध नहीं लेता।
विज्ञापन


पूरे शहर में नगर निगम सड़कें पक्की कर रहा है लेकिन यहां की सड़क पर एक बार भी टारिंग नहीं की गई। यदि सड़क लोक निर्माण विभाग के पास है तो निगम इसे पक्का करने के लिए कहे। लोगों ने बताया कि उन्होंने कूड़ा उठाने वाला कर्मचारी कई महीने पहले दिखा था। अब खुद घरों का कूड़ा उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं उठता कूड़ा, कचरे से भर गए जंगल
शक्ति विहार में घरों से कूड़ा नहीं उठता। खुद डस्टबिन लेकर कूड़ेदान तक कूड़ा छोड़ना पड़ता है। सितंबर से कोई कर्मचारी यहां नहीं आ रहा। कई लोग जंगल और नाले में कूड़ा फेंक रहे हैं। पूरा इलाका कचरे से भर गया है। - रीना राणा

दो बार सोलिंग के बावजूद सड़क कच्ची

हमारे इलाके की सड़क कच्ची है। दो बार सोलिंग हो गई, लेकिन टारिंग नहीं हो रही। पानी सुबह चार बजे आता है। कई जगह पानी सड़कों पर बह रहा है। निगम पानी का शेड्यूल बदले। स्ट्रीट लाइटों की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। -कर्मचंद 

दुकानों में घुस रहा गंदा पानी
पंथाघाटी में ज्यादातर घरों में सीवरेज कनेक्शन नहीं है। एमसी ने कुछ महीने पहले लाइन तो बिछाई लेकिन कनेक्शन नहीं दिए। सारा गंदा पानी सड़क किनारे खुले में बह रहा है। बारिश में यह दुकान में घुस जाता है।- महेंद्र सिंह कंवर

दुकानों से नहीं उठाया जा रहा कूड़ा
नगर निगम के कर्मचारी दुकान से कूड़ा नहीं उठा रहे। कई महीने से कूड़ा नहीं उठा है। अब खुद ही डस्टबिन तक कूड़ा ले जाना पड़ता है। नालियों में भी गंदा पानी बह रहा है। इसे ढका जाना चाहिए। - इमरान

मुख्य सड़क खस्ताहाल, नहीं हुई टारिंग
पंथाघाटी-मैहली मुख्य सड़क खस्ताहाल है। जीवणू कॉलोनी के पास सड़क पर इतने गड्ढे पड़ गए हैं कि कभी भी हादसा हो सकता है। टारिंग न सही, कम से कम सरकार इसका पैचवर्क तो करवा ही सकती है। - शिवराम

सड़क किनारे फेंका जा रहा मलबा
एनएच पर जगह-जगह सड़क किनारे मलबा फेंका जा रहा है। जहां पानी है, वहां गाड़ी धोने का काम हो रहा है। सड़क पर पानी आने से टारिंग उखड़ रही है। एनएच प्रबंधन इसकी सही व्यवस्था करवाए। मलबा फेंकने वालों पर कार्रवाई हो। -सुरेंद्र सिंह चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed