फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC Shimla: Repair Your Meter and Get Water Bills on Readings.

MC का फरमान, रीडिंग पर बिल चाहिए तो पहले करना होगा ये काम

Thu, 08 Dec 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 08 Dec 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
MC Shimla: Repair Your Meter and Get Water Bills on Readings.

कम खपत के बावजूद अगर आपको पानी का बिल नगर निगम को फ्लैट दरों पर चुकाना पड़ रहा है तो अब आप अपना मीटर ठीक करवा कर मीटर रीडिंग पर बिल ले सकते हैं। शहर के लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम जनवरी माह से मीटर रीडिंग पर पानी के बिल जारी करने जा रहा है, लेकिन रीडिंग पर बिल उन्हीं कनेक्शनों को जारी होंगे, जिनके मीटर ठीक हैं।

विज्ञापन


शहर के अधिकतर घरों में पानी के मीटर लगे हैं लेकिन खराब पड़े हैं। मीटर खराब होने की सूरत में फ्लैट बिल ही जारी किया जाएगा। अगर लोग अपने कनेक्शन पर खराब मीटर की मरम्मत करवा देते हैं तो उन्हें भी खपत के मुताबिक मीटर रीडिंग पर ही बिल दिया जाएगा। शहर के उन लोगों के लिए यह फायदे का सौदा साबित हो सकता है जिनके परिवार में एक या दो सदस्य है और पानी की खपत कम होती है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में ऐसे परिवारों को भी निगम पानी के फ्लैट बिल जारी कर रहा है।  निगम की ओर से यह अस्थाई व्यवस्था है। स्थायी तौर पर नगर निगम शहर के सभी कनेक्शनों में आटोमेटिक मीटर लगाने की तैयारी में है। इसके लिए अमृत मिशन के तहत बजट का भी बंदोबस्त हो गया है। ऑटोमेटिक मीटर लगाने का काम निजी कंपनी को सौंपा जाना है जिसके लिए टेंडर करने की तैयारी है। हालांकि इसमें अभी कुछ महीनों का और समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी से मीटर रीडिंग पर पानी के बिल
जनवरी माह से शहर में पानी के बिल मीटर रीडिंग पर जारी किए जाएंगे। जिन कनेक्शनों में मीटर ठीक होंगे उनकी ही मीटर रीडिंग ली जाएगी। हालांकि, जल्द ही अमृत मिशन में शहर के सभी कनेक्शनों पर ऑटोमेटिक मीटर लगा दिए जाएंगे।- पंकज राय, आयुक्त, नगर निगम शिमला

शहर में 23 हजार घरेलू उपभोक्ता, 7 हजार व्यवसायिक

शहर में नगर निगम के करीब 23 हजार घरेलू पेयजल उपभोक्ता हैं, जिनको अभी फ्लैट रेट पर (375 रुपये मासिक) पानी के बिल जारी किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त 7 हजार के करीब व्यवसायिक उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग पर ही पानी के बिल जारी किए जा रहे हैं।

सैहब सुपरवाइजर करेंगे मीटर रीडिंग
शहर में पानी के एवरेज बिल जारी करने के पीछे मुख्य कारण नगर निगम के पास मीटर रीडर न होना है। समस्या का समाधान करने के लिए निगम मीटर रीडिंग का काम सैहब सुपरवाइजरों को सौंपने जा रहा है। हालांकि बाद में निगम मीटर रीडरों की भर्ती भी करेगा।

बिल जारी करने को नया साफ्टवेयर बनेगा
पानी के बिल जारी करने के लिए नगर निगम नया साफ्टवेयर बना रहा है। एनआईसी के सहयोग से साफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। मौजूदा साफ्टवेयर में खराबी के कारण बिलों में अतिरिक्त सरचार्ज जुड़ने के कारण शहर के लोगों को दिक्कत पेश आ रही है।


पानी के रेट का तय होगा नया स्लैब
मीटर रीडिंग पर पानी के बिल जारी होने के बाद नगर निगम पानी का नया स्लैब निर्धारित करेगा। नये स्लैब के हिसाब से नए रेट भी निर्धारित होगा। पानी की कम खपत के मुकाबले अधिक खपत पर स्लैब की दरें बढ़ती जाएंगी। 0 से 70 लीटर, 70 से 135 लीटर और 135 लीटर से अधिक के तीन स्लैब तय हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed