फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mc shimla release helpline.

इस नंबर पर फोन करें और पकड़वाएं खतरनाक कुत्ते

Sun, 12 Apr 2015 09:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 12 Apr 2015 09:54 AM IST
विज्ञापन
mc shimla release helpline.

राजधानी शिमला में डॉग बाइट के मामले बढ़ने पर नगर निगम प्रशासन भी हरकत में आ गया है। शनिवार को निगम प्रशासन ने शहरवासियों से आवारा और काटने वाले कुत्तों पर नकेल कसने के लिए सहयोग देने की अपील की है।

विज्ञापन


कहा गया है कि अगर किसी भी क्षेत्र में कुत्तों के काटने के मामले सामने आते हैं तो नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 0177-1916 पर इसकी सूचना दी जाए।

निगम के सहायक आयुक्त प्रशांत सरकेक ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर निगम की विभिन्न टीमें तैनात की गई हैं।

समय पर सूचना नहीं मिलने के चलते कुत्तों को पकड़ना मुश्किल हो गया है। ऐसे में अगर शहरवासी काटने वाले कुत्तों की सूचना फौरन नगर निगम को देते हैं तो कुत्ते पकड़ने वाली टीमों को मदद मिलेगी।
विज्ञापन


डॉग बाइट के तीन और मरीज पहुंचे अस्पताल
शनिवार को विकासनगर, खलीनी और कैथू में तीन लोगों को कुत्तों ने काटा है। तीनों मरीज शनिवार को रिपन अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे। अस्पताल के एमएस डा. पीएल गौंटा ने बताया है कि तीनों मरीजों को एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


7500 कुत्तों की हुई है नसबंदी
राजधानी में साल 2006 के बाद से अभी तक नगर निगम ने 7500 कुत्तों की नसबंदी की है। नसबंदी के बाद कुत्तों को वहीं पर छोड़ा गया, जहां से पकड़ा गया था।

नसबंदी के अलावा कुत्तों का टीकाकरण भी किया गया है। ओल्ड बैरियर में नगर निगम का एबीसी सेट्रेलाइजेशन सेंटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed