एमसी की मासिक बैठक में आ सकते हैं ये फैसले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम शिमला की आज मासिक बैठक होने जा रही है। इसमें शहर के विकास से जुड़े कई अहम फैसले लिए जाएंगे। इनमें भवन के स्वामित्व परिवर्तन पर पानी के कनेक्शन को परिवर्तित करने की फीस को नगर निगम माफ कर सकता है।
मासिक बैठक के दौरान इस मामले पर चर्चा होगी। जल एवं सीवरेज शाखा की ओर सदन में इस मामले को रखा जा रहा है। अभी पानी कनेक्शन को अपने नाम पर परिवर्तित करने पर घरेलू उपभोक्ता को एक हजार रुपये और व्यवसायिक और भवन निर्माण के कनेक्शन को चार हजार रुपये की फीस चुकानी पड़ती है।
मासिक बैठक में नगर निगम अपना सामाजिक कर्तव्य निभाते हुए शहर के लिए मिसाल बन चुकी एक शख्सियत को सम्मानित करने का प्रस्ताव भी पारित कर सकता है। इसके तहत 51 हजार रुपये का नकद इनाम और शॉल, टोपी दी जाएगी।
इन पर भी होगी चर्चा
उत्कृष्ट कार्य करने वाले को चुनने के लिए महापौर संजय चौहान की अध्यक्षता में एक पांच सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी। महापौर को कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। कमेटी में आयुक्त अमरजीत सिंह के अलावा दो वरिष्ठ पार्षद और शहर के एक जाने-माने व्यक्ति को शामिल किया जाएगा।
पांच सदस्यीय ज्यूरी चयन करेगी। इसके अलावा शहर के बुजुर्गों को बैठने के लिए नगर निगम आकलैंड शापिंग कांप्लेक्स में एक कमरा देने का प्रस्ताव भी पारित कर सकता है।
मासिक बैठक में इस प्रस्तावों के अलावा एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि के विकास कार्यों को हरी झंडी दी जाएगी। विभिन्न वार्डों में एंबुलेंस रोड बनाने, पानी और सीवरेज की लाइनें बिछाने, डंगा बनाने सहित कई अन्य प्रस्तावों को मंजूरी बैठक में मिलेगी।