फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mc shimla monthly meeting.

शिमलावासियों के लिए अच्छी खबर, पानी के बिल माफ

Thu, 28 Jan 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 28 Jan 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
mc shimla monthly meeting.

नगर निगम की मासिक बैठक में शहर से जुडे़ कई बड़े फैसले लिए गए हैं। एमसी ने शहरवासियों के तीन महीने के पानी के बिल माफ कर दिए हैं। नगर निगम हाउस में पीलिया प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए नवंबर, दिसंबर और जनवरी माह का पानी का बिल माफ करने का निर्णय लिया गया है। छोटा शिमला वार्ड से निगम पार्षद सुरेंद्र चौहान की मांग पर निगम प्रशासन ने यह फैसला लिया।

विज्ञापन


पीलिया प्रभावित क्षेत्रों विकासनगर, छोटा शिमला, बीसीएस, खलीनी, न्यू शिमला, कुसुम्पटी और पंथाघाटी के करीब 12 हजार उपभोक्ताओं को तीन माह के पानी के बिल जारी नहीं होंगे। हालांकि नगर निगम ने इस मुद्दे पर कानूनी सलाह लेने का विकल्प अभी खुला रखा है।
विज्ञापन


वर्ष 2007 में दूषित पाया गया था खड्ड का पानी

वर्ष 2007 में जनवरी से मार्च माह के बीच राजधानी में पीलिया फैला था। उस समय राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान पुणे की टीम ने पीलिया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रिपोर्ट तैयार की थी। नगर निगम के उपमहापौर टिकेंद्र पंवर ने इस टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर तैयार रिसर्च पेपर को (2008 में प्रकाशित) बुधवार को हाउस के समक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 87 ब्लड सैंपल, 3 पानी के सैंपल और दो सीवेज सैंपल की रिपोर्ट के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई। जांच के दौरान पीलिया के सभी मामले अश्वनी खड्ड के पानी की सप्लाई वाले क्षेत्रों से ही दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का पानी मिलने से अश्वनी खड्ड का पानी दूषित हुआ।


डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने बताया कि आठ साल पहले मल्याणा स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को अश्वनी खड्ड परियोजना से नीचे शिफ्ट करने का सुझाव दिया था लेकिन इस पर अमल नहीं किया गया। इसके अतिरिक्त सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की मशीनरी के आधुनिकीकरण का भी सुझाव दिया गया लेकिन इस पर भी ध्यान नहीं दिया गया। टिकेंद्र ने कहा कि यदि नगर निगम अश्वनी खड्ड के पानी की शहर के लिए सप्लाई पर स्थायी प्रतिबंध लगा दे तो भविष्य में शहर में पीलिया नहीं फैलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed