{"_id":"572384eb4f1c1b522ba92889","slug":"mc-shimla-monthly-meeting-discussion-on-water-crisis-in-shimla-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी पर एमसी हाउस में हंगामा, सदन छोड़ गए गुस्साए डिप्टी मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी पर एमसी हाउस में हंगामा, सदन छोड़ गए गुस्साए डिप्टी मेयर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
पार्षदों के साथ उपमहापौर के साथ कहासुनी हो गई। गुस्साए डिप्टी मेयर सदन छोड़कर चले गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला शहर में पानी की किल्लत पर एमसी के हाउस में जमकर हंगामा हुआ। पार्षदों के साथ उपमहापौर के साथ कहासुनी हो गई। गुस्साए डिप्टी मेयर सदन छोड़कर चले गए। कुछ देर बाद फिर सदन में आए और चर्चा शुरू हुए। पार्षदों का आरोप था कि वार्डों में तीन से चार दिन पेयजल आपूर्ति की जा रही है। जनता परेशान है और सुनने वाला कोई नहीं।
विज्ञापन
पार्षद सुशांत कपरेट ने कहा कि लोगों को नगर निगम पंद्रह दिन पानी की सप्लाई दे रहा है। जबकि, पानी का बिल एक माह का थमाया जा रहा है। पानी कम और अधिक बिल देकर जनता से लूट की जा रही है। इस पर डिप्टी मेयर ने कहा कि शहर को 32 से 33 एमएलडी पानी मिल रहा है। लोगों को अलटरनेट डेज पर ही पानी दिए जाने पर उन्होंने जोर दिया। जबकि, बाकी की कार्रवाई एफसीपीसी की मीटिंग में करने को कहा।
विज्ञापन
उधर, फागली वार्ड के पार्षद कल्याण चंद धीमान ने कहा कि उनके क्षेत्र में पानी की समस्य विकराल हो गई है। समस्या का निपटारा करवाने के लिए नोडल अफसर की तैनाती की गई है, यह सब कागजों तक सीमित है। पार्षद नोडल अफसरों को फोन कर रहे हैं लेकिन वह मौके पर नही आ रहे हैं। वार्ड के लोग उन्हें सुबह पांच बजे फोन करके पानी न आने की बात बता रहे हैं।
विज्ञापन
इंजनघर वार्ड के पार्षद सुशांत कपरेट ने तो यहां तक कह दिया कि हाउस में डिप्टी मेयर प्रेस के लोगों को भीतर तक नहीं मानेंगे। इस बात भड़के डिप्टी मेयर ने हाउस को दस मिनट तक स्थगित करने का निर्णय लिया। लेकिन पार्षद अपने मुद्दों चर्चा करने के विषय पर अड़ गए। लेकिन डिप्टी मेयर वहां से सहायक आयुक्त सहित अतिरिक्त आयुक्त (विधि) सहित बाहर निकल आए। करीब दो बजकर पचास मिनट में वह हाउस में लौटे और चर्चा शुरू की।
ऑकलैंड में दो सालों से नही बना शौचालय
भराड़ी वार्ड की पार्षद कला शर्मा ने कहा कि ऑकलैंड के पास दो साल से शौचालय नहीं बन पाया है। इसके चलते सैकड़ों लोगों को परेशानी हो रही है। निजी स्कूल नगर निगम पर हावी है। कार्य को शुरू करने के लिए 10 तारीख तय हुई थी।- कला शर्मा, - एमसी पार्षद भराड़ी
शहर की नालियों को किया खराब
हाउस के दौरान ब्यूटीफिकेशन पर काफी चर्चा चली। बैनमोर के पाषर्द ने बताया कि शहर की नालियों मे ग्रेनाइट लगाकर इसे खराब किया गया है। वही अभी तक निगम के किसी अधिकारी ने इन जगहों का दौरा भी नही किया है।- अनूप वैद्य, - पार्षद बैनमोर
सीवरेज के लोगों से पैसे काट रहा नगर निगम
रुल्दूभट्टा वार्ड में सीवरेज कनेक्टिवीटी नहीं है। जबकि एमसी वहां के लोगों के सीवेज के पैसे वसूल रहा है। सवाल के जवाब में कहा गया कि अम्रुत के तहत 52 करोड़ रुपये आए हैं जिसमें से कि 24 करोड़ सीवेज पर खर्च होने हैं। वही मर्ज एरिया होने के चलते दो बार टेंडर भी हो चुके हैं लेकिन अभी तक हकीकत में ऐसा कुछ नही हो पाया हैं।- सरोज ठाकुर, - पार्षद रुल्दूभट्टा
प्रापर्टी टैक्स की अवधि एक महीने बढ़ी
एमसी हाउस में प्रापर्टी टैक्स की अवधि एक महीने बढ़ा दी गई हैं। शहर की जनता अब तीस मई तक अपना टैक्स जमा करा सकेंगे।