फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mc shimla make green force.

मोदी का सपना सच करेगी शिमला की ये खास फोर्स

Thu, 11 Jun 2015 09:18 AM IST
Updated Thu, 11 Jun 2015 09:18 AM IST
विज्ञापन
mc shimla make green force.

हिल्स क्वीन शिमला की खूबसूरती पर दाग लगाने वालों को सबक सीखाने के लिए नगर निगम ने एक अनूठी पहल की है। नगर निगम ने इसके लिए एक खास फोर्स का गठन कर दिया है। पीएम मोदी के स्वच्छ भारत की तर्ज पर ये फोर्स बनी है। हांलाकि एमसी अपने स्तर पर ऐसा करने जा रही है मगर कहीं न कहीं मोदी का सपना इससे सच हो सकता है।

विज्ञापन


एमसी के महापौर संजय चौहान, उपमहापौर टिकेंद्र पंवर और आयुक्त पंकज राय ने रिज पर स्कूली बच्चों की ग्रीन फोर्स को लांच किया। सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा कचरा फैलाने वाले स्थानीय लोगों और सैलानियों को स्कूली बच्चे सीटी बजाकर चेतावनी देंगे।
विज्ञापन


दोबारा गंदगी फैलाते हुए पकड़े तो जुर्माना भी लगेगा। शहर के स्कूली बच्चों की टीमें नगर निगम के इस अभियान में सहयोग देगी। स्कूली बच्चों की टीम को ग्रीन फोर्स का नाम दिया है। ग्रीन फोर्स में आठवीं से लेकर जमा दो कक्षा के बच्चे शामिल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

500 रुपए तक लगेगा जुर्माना

mc shimla make green force.

आने वाले दिनों में माल रोड और रिज मैदान पर अगर किसी ने भी गंदगी फैलाने का प्रयास किया तो सीटी बजाकर स्कूली बच्चे उन्हें चेताएंगे। डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने बताया माल रोड और रिज मैदान राजधानी की शान है। यहां हजारों की तादाद में लोगों को रोजाना आना-जाना होता है।

ग्रीन फोर्स के स्कूली बच्चे माल रोड और रिज पर घूमेंगे तथा गंदगी फैलाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखेंगे। जैसे ही कोई व्यक्ति कूड़ा फेंकते और थूकता हुआ दिखेगा, उसे भी आगाह किया जाएगा कि भविष्य में ऐसा न करें। उन्होंने बताया लोगों से कूड़ा डस्टबिन में डालने के लिए आग्रह किया जाएगा। 100 रुपये लेकर 500 रुपये तक जुर्माना किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed