फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mc shimla issue notice to ex dgp ds manhas.

पढ़िए, पूर्व डीजीपी को किसने दिया अल्टीमेटम?

Tue, 28 Oct 2014 10:29 AM IST
Updated Tue, 28 Oct 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
mc shimla issue notice to ex dgp ds manhas.

राज्य के पूर्व डीजीपी डीएस मन्हास को नवबहार में सरकारी भूमि पर किए कब्जे को एक हफ्ते में हटाने का अंतिम अल्टीमेटम दिया है। सहायक आयुक्त के कोर्ट ने एक माह में अवैध निर्माण तोड़ने का फैसला सुनाया है।

विज्ञापन


विगत शनिवार को एक माह की मोहलत पूरी हो गई। सोमवार को नगर निगम की एपी ब्रांच ने पूर्व डीजीपी को पांच दिन का अंतिम अल्टीमेटम का नोटिस दिया है। नोटिस में कहा है कि 31 अक्तूबर के बाद नगर निगम कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


कोर्ट ने डीएस मन्हास को सरकारी भूमि पर बनाई 7.60 वर्ग मीटर की बाउंड्री वॉल तोड़ने के आदेश दिए हैं।

एमसी ने दी थी मोहल्लत

mc shimla issue notice to ex dgp ds manhas.

26 सितंबर को नगर निगम के सहायक आयुक्त नरेश ठाकुर के कोर्ट ने डीएस मन्हास को सरकारी भूमि पर बनाई 7.60 वर्ग मीटर की बाउंड्री वॉल तोड़ने के आदेश दिए थे। 25 अक्तूबर तक मन्हास को स्वयं कब्जा छोड़ने का मौका दिया था।

नवंबर 2013 से पूर्व डीजीपी के खिलाफ सहायक आयुक्त के कोर्ट में मामला चला है। सरकारी भूमि कब्जाने के इस मामले में कोर्ट ने कई गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। कोर्ट में एक बार स्वयं डीएस मन्हास भी पेश हुए हैं। पूर्व डीजीपी ने राजस्व रिकार्ड पर सवाल खड़े किए। कोर्ट में सुनवाई स्थगित करने की अर्जी भी दी लेकिन कोर्ट ने पूर्व डीजीपी की दलीलों को नहीं माना।

कब्जा नहीं छोड़ा तो एमसी करेगा कार्रवाई
नगर निगम के वास्तुक योजनाकार केएस चौहान ने बताया कि कार्रवाई करने से पहले अंतिम बार डीएस मन्हास को चेताया है। पांच दिन के भीतर अगर मन्हास ने सरकारी भूमि पर किया कब्जा नहीं छोड़ा तो नगर निगम बाउंड्री वॉल तोड़ देगा। बाउंड्री वॉल तोड़ने पर आने वाला खर्च भी पूर्व डीजीपी से वसूला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed