{"_id":"643ce499bab839f494051506","slug":"mc-shimla-election-2023-congress-released-third-list-of-ten-candidates-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MC Shimla Election 2023: कांग्रेस ने देर रात जारी की 10 और प्रत्याशियों की सूची, आठ पर पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MC Shimla Election 2023: कांग्रेस ने देर रात जारी की 10 और प्रत्याशियों की सूची, आठ पर पेच
Mon, 17 Apr 2023 11:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:51 AM IST
सार
आठ प्रत्याशियों की अंतिम सूची आज जारी हो सकती है। सोमवार और मंगलवार नामांकन करने का समय है।
विज्ञापन
कांग्रेस के इन दावेदारों को मिली टिकट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। रात करीब 11:30 बजे तक चली पार्टी नेताओं की बैठक के बाद दस प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगी है। हालांकि, अभी भी आठ वार्डों में प्रत्याशियों के नाम तय करने को लेकर पार्टी को माथापच्ची करनी पड़ रही है। इनमें एक से ज्यादा दावेदार होने के कारण अभी तक प्रत्याशियों के नाम तय नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
देर रात जारी की गई सूची के अनुसार भराड़ी वार्ड से शहरी कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, कैथू से कांता सुयाल, मज्याठ से अनिता शर्मा, कच्चीघाटी से किरण शर्मा, रामबाजार से सुषमा कुठियाला, फागली से रूप चंद, जाखू से अतुल गौतम, संजौली से ममता चंदेल, लोअर ढली से विशाखा मोदी और कंगनाधार से रामरतन वर्मा को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। आठ प्रत्याशियों की अंतिम सूची अब सोमवार को जारी हो सकती है।
विज्ञापन
सोमवार और मंगलवार नामांकन करने का समय है। कांग्रेस से टिकट के इंतजार में देर रात तक दावेदार भी जागते रहे। पार्टी नेताओं की बैठक देर शाम सात बजे से शुरू हो गई थी। लेकिन दस दावेदार तय करने में 11:30 बज गए। टिकट मिलने से जहां कुछ दावेदार अब नामांकन भरने की तैयारी में जुट गए हैं तो कई दुखी हैं।
विज्ञापन
भाजपा तीन वार्डों में तय नहीं कर पाई प्रत्याशी
भाजपा भी अभी तीन वार्डों में अपने प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है। भराड़ी, कैथू और मल्याणा में पार्टी ने अपने प्रत्याशी तय नहीं किए हैं। अभी तक 31 वार्डों में ही प्रत्याशी तय हो पाए हैं। तय किए गए ज्यादातर प्रत्याशी सोमवार को नामांकन भी भरने जा रहे हैं।
कांग्रेस को इन वार्डों में उतारने हैं अभी उम्मीदवार- मल्याणा, इंजनघर, अपर ढली, कसुम्पटी, विकासनगर, खलीनी, टुटू, कृष्णानगर में पार्टी को अभी अपना प्रत्याशी तय करना है।