{"_id":"a201d967cd3b408c7507e500502e3da1","slug":"mc-shimla-disconnect-water-connection-of-hpca-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीसीए के खिलाफ एमसी ने की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीसीए के खिलाफ एमसी ने की बड़ी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 04 Sep 2014 09:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की लालपानी स्थित क्रिकेट अकादमी के भवन का पानी कनेक्शन बुधवार को नगर निगम ने काट दिया। इसके बाद बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी है। क्रिकेट अकादमी भवन तोड़ने के लिए दो दिन की मोहल्लत है।
विज्ञापन
इस दौरान एचपीसीए खुद भवन को तोड़ दे या नगर निगम इस पर समय सीमा खत्म होने के बाद हथौड़ा चला देगा। सोमवार को निगम की वास्तु योजनाकार शाखा ने एचपीसीए को नोटिस जारी कर कहा था कि एचपीसीए ने खुद अवैध निर्माण को नहीं तोड़ा तो नगर निगम कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
भवन को तोड़ने के लिए आने वाले खर्च को भी एचपीसीए से वसूला जाएगा। एचपीसीए पर राजधानी के ग्रीन बेल्ट एरिया में बिना अनुमति निर्माण करने का आरोप है। ग्रीन बेल्ट एरिया होने के बावजूद एचपीसीए ने लालपानी में बिना अनुमति चार मंजिला भवन का निर्माण किया है।
विज्ञापन
नगर निगम से नक्शा नामंजूर होने पर भी निर्माण कार्य जारी रख पवेलियन, ड्रेसिंग रूम और शौचालय बनाए गए हैं। नगर निगम अभियंता (जल शाखा) विजय गुप्ता ने कहा कि क्रिकेट अकादमी के अवैध भवन में लगे पानी के कनेक्शन को काट दिया गया है।
मिल गया है एमसी का नोटिस
एचपीसीए के उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि उन्हें नगर निगम की ओर से भवन निर्माण तोड़ने का नोटिस मिल गया है। इस पर एचपीसीए की कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर जल्द फैसला लिया जाएगा।
अदालत ने खारिज की अपील
नगर निगम आयुक्त अमरजीत सिंह की अदालत ने बीते जनवरी में एचपीसीए को एक सप्ताह के भीतर अवैध निर्माण हटाने को कहा था। लेकिन इसी बीच एचपीसीए ने जिला सत्र न्यायालय में आयुक्त कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील की थी। अगस्त में ही जिला कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए एचपीसीए की अपील को खारिज कर दिया।