फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mc shimla decision regarding salary of garbage collector

हड़ताली सफाई कर्मियों को नगर निगम का बड़ा झटका

Wed, 13 Sep 2017 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 13 Sep 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
mc shimla decision regarding salary of garbage collector

एजीएम न होने के बाद से हड़ताल पर गए सैकड़ों सफाई कर्मचारियों को नगर निगम बड़ा झटका देने जा रहा है। हड़तालरत कर्मचारियों के वेतन में की गई बढ़ोतरी वापस लेने की तैयारी चल रही है। महापौर कुसुम सदरेट ने साफ कर दिया है कि अब कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। नगर निगम की मासिक बैठक में इन कर्मचारियों का वेतन सशर्त 10 फीसदी बढ़ाने को मंजूरी मिली थी।

विज्ञापन


सदन में यह तय हुआ था कि यदि दस फीसदी सैलरी बढ़ाने के बावजूद ये कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं तो उनकी वेतन बढ़ोतरी वापस ली जाएगी। वहीं, सैहब कर्मचारी यूनियन दस फीसदी वेतन बढ़ोतरी की बजाय न्यूनतम वेतन 7700 रुपये से बढ़ाकर सीधे साढ़े दस हजार रुपये करने की मांग पर अड़ी है। यूनियन ने साफ किया है कि एजीएम में यदि वेतन नहीं बढ़ता है तो वे हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन


एजीएम तो हुई नहीं और कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए। ऐसे में निगम एक्शन में आ गया है। प्रशासन का कहना है कि सशर्त वेतन बढ़ोतरी वापस ली जा रही है। साथ ही यदि कर्मी काम पर नहीं लौटते हैं तो सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाए जाएंगे। सभी पार्षदों की हामी के बाद निगम हाउस में सशर्त दस फीसदी सैलरी बढ़ाने का फैसला हुआ था। लेकिन सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं तो अब ये वेतन बढ़ोतरी वापस ली जाएगी। -कुसुम सदरेट, महापौर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन


फील्ड में उतरे आयुक्त
शहर में सफाई व्यवस्था के हालात जानने के लिए निगम आयुक्त जीसी नेगी ने मंगलवार को कई वार्डों का दौरा किया। सफाई व्यवस्था ठप होने को लेकर लोगों ने उनसे शिकायत की। कुछ लोगों ने कहा कि वे सफाई कर्मचारियों की बार-बार होने वाली हड़ताल से परेशान हो गए हैं। कहा कि ऐसे कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का क्या फायदा जो जनता की नहीं सुनते। मनमर्जी से हड़ताल कर देते हैं। आयुक्त ने लोगों को कूड़ा अपने एरिया के गारबेज कलेक्शन सेंटर में डालने की अपील की। कहा कि कर्मचारियों को जनता के हित में हड़ताल खत्म करनी चाहिए। निगम जल्द एजीएम बुलाकर उनकी मांगों पर चर्चा करेगा।

निगम ने चिन्हित किए गारबेज कलेक्शन प्वाइंट्स

mc shimla decision regarding salary of garbage collector

निगम ने शहर के सभी 34 वार्डों में गारबेज कलेक्शन प्वाइंट्स चिन्हित कर दिए हैं। शहरवासियों से कूड़ा कलेक्शन सेंटर में डालने की अपील की गई है। भराड़ी वार्ड में ऑकलैंड टनल, सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी, हरि निवास मेन रोड, अपर कलस्टन, लोअर कलस्टन, भराड़ी बाजार, वेस्टर्न अपार्टमेंट के पास गारबेज कलेक्शन प्वाइंट्स होंगे।

रुल्दूभट्टा वार्ड में ईदगाह कॉलोनी, शांकली, तृप्ति होटल के पास, रेन शेल्टर, कैथू वार्ड में सूर्या होटल के पास, बावा मार्केट, ताराहाल के पीछे लाल बाग, लोअर कैथू बाजार, अनाडेल वार्ड में सिसिल होटल, एडवांस स्टडी चौक, अनाडेल चौक, बीएड कॉलेज, टुटू वार्ड में टुटू चौक, बंगाला कॉलोनी, गैस एजेंसी, शराब का ठेका, मज्याठ वार्ड में पावर हाउस के पास, मिल्क प्लांट, हैंडपंप, शिवनगर डिपो और पीडब्ल्यूडी दफ्तर के पास कलेक्शन प्वाइंट्स होंगे।


बालूगंज में डिस्पेंसरी, एमसी शौचालय, गोपाल मंदिर, बीजेपी ऑफिस, चक्कर चौक, कच्चीघाटी में होटल डी पार्क, मेन रोड पर ठेके के पास, सरकारी प्रेस, गोयल मोर्ट्स के पास भी कलेक्शन प्वाइंट्स बनाए गए हैं। टूटीकंडी में एमएलए हॉस्टल, जनता स्टोर के पास, कर्नल हाउस, पंजीरी हाउस, बाग गांव, लंबी लेन, नाभा वार्ड में नाभा चौक लोअर फागली, आरटीओ ऑफिस और कैंट इस्टेट के पास, फागली वार्ड में स्कूल, रेलवे बुकिंग काउंटर, रामनगर स्कूल, भारद्वाज बिल्डिंग, लालपानी स्कूल और ओल्ड आईएसबीटी के पास बने कलेक्शन सेंटर पर लोग कूड़ा फेंक सकेंगे। कृष्णानगर वार्ड में वाल्मीकि मंदिर व गुग्गामंदिर के पास, स्लॉटर हाउस, लालपानी स्कूल, बाईपास रोड, रामबाजार और लोअर बाजार वार्ड में टनल और नत्थू हलवाई की दुकान के पास कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं।

जाखू में अमर भवन पार्किंग, लहनू भवन, ड्रीम लैंड, बैनमोर वार्ड में तिब्बतियन चौक संजौली, मकर हाउस, स्टोक्स पैलेस, मजीठा हाउस, मच्छी वाली कोठी, इंजनघर वार्ड में हिम किरण ढाबे के पिछली तरफ, एमसी लाइब्रेरी, वार्ड ऑफिस, संजौली में रेनशेल्टर, केफे डे, ढींगू मंदिर गेट, चलौंठी चौक, गैस एजेंसी, अपर ढली में ढली टनल, जनजातीय भवन, लोअर ढली वार्ड में ढली चौक, मशोबरा, पावर हाउस मशोबरा, मशोबरा चौक, शांति विहार वार्ड में समिट्री टनल, प्रभाकर ऑटोमोबाइल, ढींगू बावड़ी के पास कलेक्शन सेंटर होंगे। भट्टाकुफर में फल मंडी, बाजार, हिलग्रुव स्कूल, ट्रांसफॉर्मर, सांगटी में अपर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कॉलोनी चौक, नवबहार में मोटरवर्ल्ड के पास, मल्याणा में बाजार, पावर हाउस, धोबीघाट, न्यू फ्लावरडेल के पास कलेक्शन प्वाइंट्स बनाए गए हैं।

पंथाघाटी में मैहली चौक, आईटी भवन, जीवणू कॉलोनी, तिब्बतियन कॉलोनी, पासपोर्ट कार्यालय के पास, पंथाघाटी चौक, शिवमंदिर, सिविल सप्लाई दफ्तर, कसुम्पटी में पटवार खाना, पुलिस चौकी, जल भवन, बसंत विहार, आईएएस व हिमुडा कॉलोनी, छोटा शिमला वार्ड में चौक, लाइब्रेरी, आयुर्वेदिक अस्पताल, ब्रॉकहॉस्ट, कसुम्पटी चौक, स्ट्राबरी हिल्स, विकासनगर में पुलिसचौकी, सरस्वती स्कूल, सुरेंद्र जनरल स्टोर, पीडीएस डिपो, विजयनगर, कंगनाधार में उतम गैस एजेंसी

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वायरलैस ऑफिस, बसस्टैंड, पटयोग में शौचालय के पास, पीएनबी, सेक्टर वन लेन टू, एमबीडी हाउस, दावत, बसस्टैंड, न्यू शिमला में सेक्टर तीन जेसीबी स्कूल, डीएवी स्कूल,  साईं भवन, पुलिस स्टेशन, फौजी शॉप, खलीणी में कम्युनिटी सेंटर, मिस्ट चेंबर, मार्केटिंग बोर्ड पार्किंग, हाई स्कूल, फौजी शॉप, खलीणी चौक, कनलोग में केएनएच के फ्रूट स्टॉल के पास, बालआश्रम, राहत होटल, शिवपुरी, सीपीआरआई, निगम विहार, दशहरा ग्राउंड, अकांक्षा भवन, डार्टन हाउस, बाईपास चौक कनलोग, ग्रीनपार्क पीडीएस, हिमलैंड होटल के पास भी कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed