फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Municipal Corporation Shimla engaged in preparing the annual budget without mayor-councillors

Shimla News: मेयर-पार्षदों के बिना ही वार्षिक बजट तैयार करने में जुटा नगर निगम शिमला

Tue, 27 Dec 2022 11:51 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 27 Dec 2022 11:51 AM IST
सार

हर बार नगर निगम फरवरी महीने के अंत में अपना वार्षिक बजट पेश करता है। इसमें शहरवासियों को नई सौगातें देने की घोषणा की जाती है। इस बार फरवरी में बजट पेश होगा या नहीं, इस पर सस्पेंस है। बिना मेयर और पार्षदों के नगर निगम बजट पेश होना संभव नहीं है।

विज्ञापन
Municipal Corporation Shimla engaged in preparing the annual budget without mayor-councillors
नगर निगम शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला नगर निगम सदन न होने के बावजूद निगम प्रशासन वार्षिक बजट तैयार करने में जुट गया है। इसके लिए प्रशासन ने सभी महकमों से सुझाव मांगें हैं। आय और व्यय की रिपोर्ट तैयार करने को भी कह दिया है। फरवरी तक पूरा बजट तैयार कर लिया जाएगा। हालांकि, हर बजट में शहर की जनता को मिलने वाली सौगातों की घोषणाएं इस बार नहीं होंगी। हर बार नगर निगम फरवरी महीने के अंत में अपना वार्षिक बजट पेश करता है। इसमें शहरवासियों को नई सौगातें देने की घोषणा की जाती है। इस बार फरवरी में बजट पेश होगा या नहीं, इस पर सस्पेंस है।

विज्ञापन


बिना मेयर और पार्षदों के नगर निगम बजट पेश होना संभव नहीं है। ऐसा नगर निगम इतिहास में पहली बार हो रहा है जब फरवरी में एमसी का बजट पेश नहीं हो पाएगा लेकिन सरकार से फंड लेने के लिए नगर निगम को अपना बजट तैयार करना पड़ता है। इसी आधार पर सरकार की ओर से भी काफी पैसा मिलता है। नगर निगम की वित्तीय हालत अभी काफी कमजोर है। शहर में बीते छह महीने से नए कामों के टेंडर नहीं हुए हैं। ऐसे में सरकार से मिलने वाले पैसों से ही शहर में नए काम शुरू हो पाएंगे।
विज्ञापन


प्रशासक के बजट पेश करने की चर्चा
नगर निगम सदन न होने की स्थिति में प्रशासक भी बजट पेश कर सकता है। नगर निगम में इसकी भी चर्चा है। हालांकि, ऐसा सरकार की मंजूरी के बाद ही संभव हो सकता है। यदि प्रशासक बजट पेश करता भी है तो वह नगर निगम के नए कामों और आय और व्यय का बजट पेश करेगा। जनता को लुभाने वाली घोषणाएं इसमें नहीं हो पाएंगी। ज्यादातर संभावनाएं यही है कि अभी यह बजट पेश नहीं होगा। निगम सिर्फ सरकार से फंड लेने के लिए बजट तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागों से मांगें है सुझाव
नगर निगम के वार्षिक बजट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी विभागों से आय और व्यय का ब्योरा मांगा गया है। एक माह के भीतर बजट तैयार कर लिया जाएगा।-आशीष कोहली, आयुक्त नगर निगम शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed