{"_id":"62b20abaf09cfe679e6a9b14","slug":"mc-provided-yello-line-on-circuler-road-shimla-news-sml4128631177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्कुलर रोड पर भी लगेगी अब येलो लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्कुलर रोड पर भी लगेगी अब येलो लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्कुलर रोड और संजौली-ढली बाइपास पर भी लगेगी येलो लाइन
लोक निर्माण विभाग ने दी पार्किंग को मंजूरी, नगर निगम ही करेगा इन पार्किंग का संचालन
800 से अधिक वाहनों को मिल सकती है पार्किंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी में नगर निगम के बाद अब लोक निर्माण विभाग की सड़कों पर भी लोगों को येलो लाइन पार्किंग की सुविधा मिलेगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने अपनी सड़कों पर येलो लाइन लगाने के लिए मंजूरी दे दी है।
नगर निगम अब इन सड़कों पर पार्किंग के लिए सर्वे कर येलो लाइन लगाएगा। इसके तहत शहर के सर्कुलर रोड और संजौली ढली बाइपास सड़क के किनारे येलो लाइन लगाकर लोगों को पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। इन दोनों सड़कों पर येलो लाइन लगने से 800 से अधिक वाहनों को पार्किंग की सुविधा मिलने की अनुमान है। शहर में अभी तक सिर्फ नगर निगम की सड़कों पर ही येलो लाइन लगाई है। इसमें कुल 1,342 वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा मिलनी है।
नगर निगम इसे ठेके पर देने जा रहा है। इसका टेंडर भी कॉल किया है। शहर में लोक निर्माण विभाग की सड़कों पर भी कई जगह येलो लाइन लगाने के लिए पर्याप्त स्थान है। निगम ने इस पर भी येलो लाइन लगाने की योजना बनाई थी लेकिन विभाग से इसकी मंजूरी नहीं मिली। बाद में निगम ने लोक निर्माण विभाग से इस मामले को उठाया था।
विज्ञापन
अब विभाग ने आला अधिकारियों और सरकार के ध्यान में मामला लाने के बाद इसकी मंजूरी दे दी है। अभी दो मुख्य सड़कों पर येलो लाइन लगाने को कहा है। इन सड़कों पर लगने वाले येलो लाइन की पार्किंग का संचालन भी नगर निगम ही करेगा। निगम ही इसके लिए टेंडर प्रक्रिया करवाएगा।
सर्कुलर रोड के इन स्थानों पर मिलेगी पार्किंग
सर्कुलर रोड पर बैमलोई, टिंबर हाउस, हिमलैंड, टॉलैंड, छोटा शिमला से नवबहार सड़क, संजौली चौक से कॉलेज तक, ऑकलैंड टनल, ताराहॉल से लक्कड़ बाजार बसस्टैंड तक कई जगह सड़क काफी चौड़ी है, इन जगहों पर येलो लाइन लगाई जा सकती है। यहां अभी भी गाड़ियां पार्क होती हैं। संजौली ढली बाइपास पर भी सैकड़ों वाहनों के लिए येलो लाइन लग सकती है।
लोगों को मिलेगी पार्किंग सुविधा : आयुक्त
लोक निर्माण विभाग से इस बारे में पत्र मिल चुका है। नगर निगम जल्द ही सर्कुलर रोड और संजौली ढली बायपास पर येलो लाइन लगाएगा। आम जनता को इससे फायदा होगा। लोगों को इसमें पार्किंग की सुविधा मिलेगी।
-आशीष कोहली, नगर निगम आयुक्त