फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC parking chopped engaged in illegal power connection

एमसी की पार्किंग में लगा अवैध कनेक्शन काटा

Thu, 16 Oct 2014 06:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला Updated Thu, 16 Oct 2014 06:46 PM IST
विज्ञापन
MC parking chopped engaged in illegal power connection

बिजली बोर्ड ने मैट्रोपोल के सामने स्थित नगर निगम की कार पार्किंग के टैरेस फ्लोर में लगा बिजली का अवैध कनेक्शन काट दिया है।

विज्ञापन


बुधवार रात को अमर उजाला की सूचना पर बिजली बोर्ड के अफसरों ने मौके का दौरा कर अवैध तरीके से जोड़ी गई बिजली की तारों को जब्त भी किया।

नियमों की अवहेलना करने के आरोप में बिजली बोर्ड द्वारा नगर निगम को नोटिस भी जारी किया जाएगा। सहायक अभियंता को नोटिस तैयार करने के आदेश जारी हुए हैं। उधर, बिजली बोर्ड अधिकारियों ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।


पता लगाया जा रहा है कि अवैध कनेक्शन कब से लगा था, इस कनेक्शन से कितने प्वाइंट चल रहे थे। इस आधार पर नगर निगम पर जुर्माना किया जाएगा।

पुराना बिल देने के बाद मिलेगी बिजली सप्लाई
बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता सिटी डिवीजन विशेश्वर शर्मा ने अवैध बिजली कनेक्शन काटने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि नगर निगम द्वारा टैरेस फ्लोर पार्किंग में लगे बिजली मीटर का बकाया बिल जमा करवाने के बाद ही बिजली सप्लाई बहाल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed