{"_id":"e887dbd3d31a8f949b6160c74c26316c","slug":"mc-news-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम कर्मियों को दीवाली पर मिलेगा बड़ा तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम कर्मियों को दीवाली पर मिलेगा बड़ा तोहफा
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 17 Sep 2014 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम शिमला में तैनात 1193 कर्मचारियों और अधिकारियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। अक्तूबर महीने में निगम प्रशासन अपने स्टाफ को 4500 रुपये का वार्म क्लाथ अलाउंस देगा।
विज्ञापन
इसके अलावा पहली जनवरी 2014 से देय दस फीसदी महंगाई भत्ते की किस्त का भुगतान भी दीवाली पर होगा। सितंबर महीने की अक्तूबर महीने में दिए जाने वाली तनख्वाह में महंगाई भत्ते की किस्त जुड़ कर आएगी।
विज्ञापन
निगम के नियमित कर्मियों को जनवरी से अगस्त महीने का एरियर कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जाएगा। सीपीएस के तहत तैनात नगर निगम में तैनात कर्मियों को जनवरी से सितंबर तक की महंगाई भत्ते की किस्त नकद दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा निगम के मृतक कर्मचारियों की विधवाओं को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने के मामले पर भी विचार चल रहा है। इस बाबत भी जल्द ही फैसला हो जाएगा।
कुछ औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद अनुकंपा आधार पर नौकरियां दी जाएगी। निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने बताया है कि कर्मचारियों को जल्द ही भुगतान किया जाएगा।
आयुक्त से मिली कर्मचारी समिति
नगर निगम शिमला की संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने महंगाई भत्ते की देय किस्त देने और वार्म क्लाथ अलाउंस देने सहित कई मांगों को लेकर निगम आयुक्त अमरजीत सिंह से मुलाकात की।
समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर ने बताया है कि आयुक्त ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। बैठक में महासचिव सुखदेव मट्टू, आशाराम, अमोलक राम, दिनेश चंद्र, प्रेम सिंह, हीरानंद, सुरेश, बलवीर सिंह, योगेश, अशोक कुमार और सुखपाल सहित कई अन्य मौजूद रहे।